TV न्यूज

खतरों के खिलाड़ी 9 : इन 2 कंटेस्टेंटस की होगी वापसी, जानिए कौन है वो

श्रीसंत के एविक्शन के बाद अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने शो में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री की है। इस बार शो में सबकी चहेती भारती सिंह …

Feb 08, 2019 / 01:19 pm

Shaitan Prajapat

Khatron ke khiladi

स्टंट रियलिटी शो ‘khatron ke khiladi 9’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। धमाकेदार शुरुआत के साथ ही यह शो टीआरपी रेटिंग में नंबर एक पर बना हुआ है। इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। बता दें कि शो से अविका गौर, जैन इमाम, श्रीसंत और एली गोनी एलिमिनेट हो चुके हैं। शो से जुड़ी कई जानकारियां आए दिन लीक हो रही हैं, जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल होती है।
 

आपको बता दें कि पिछले एपिसोड में एली गोनी शो से बाहर हो गए थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि एली गोनी को शो में दोबारा बुलाया जाएगा। ‘ये है मोहब्बतें’ स्टार बतौर वाइल्ड कार्ड ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ में जल्द ही नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि एविक्शन के बाद भी एली अर्जेटीना में नजर आए थे।
सोशल मीडिया के अनुसार आने वाले हफ्तों में सिंगर आदित्य नारायण शो से बाहर हो जाएंगे और उनकी भी शो में दोबारा से एंट्री होगी। श्रीसंत के एविक्शन के बाद अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने शो में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री की है। इस बार शो में सबकी चहेती भारती सिंह के आने की वजह से दर्शकों को कॉमेडी का जबरदस्त डोज मिल रहा है।
Khatron ke khiladi
पिछले दिनों इस शो में विकास गुप्ता की हरकतों से होस्ट Rohit Shetty बहुत नाराज थे। रोहित ने विकास की तगड़ी क्लास लगाई थी। इसके साथ ही विकास को अपनी हद में रहने की नसीहत भी दी है। इससे पहले भी विकास गुप्ता को रोहित शेट्टी से डांट पड़ चुकी है। एक स्टंट को विकास ने बीच में छोड़ने का फैसला किया था। इस पर रोहित शेट्टी काफी नाराज हुए थे।

Home / Entertainment / TV News / खतरों के खिलाड़ी 9 : इन 2 कंटेस्टेंटस की होगी वापसी, जानिए कौन है वो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.