
madhuri dixit
माधुरी दीक्षित किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लाखों दिलों की धड़कन माधुरी दीक्षित 90 के दशक से ही धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर हैं। हो भी क्यों न, अपने दौर में उन्होंने अपने डांस, एक्टिंग और खूबसूरती से ये टैग हासिल किया था।
अपने दौर में उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में और गाने दिए हैं। हालांकि उन्होंने कुछ सालों के लिए फिल्म इंडस्ट्री को जैसे अलविदा कह दिया था। कुछ सालों के ब्रेक के बाद अब उन्होंने फिर से इंडस्ट्री में वापसी कर ली है।
फिलहाल उन्हें डांस रियालिटी शोज को जज करते हुए देखा जा सकता है। पिछले काफी वक्त से वो किसी ने किसी डांस शो का हिस्सा बनते दिखाई दी हैं। बता दें कि इन दिनों वो डांस दीवाने 3 में जज की भूमिका में नजर आ रही हैं।
शो में आए दिन बातों ही बातों में वो अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ लम्हें शेयर करते हुए दिखाई दे जाती है। इसी कड़ी में उन्होंने शो के सेट से यह खुलासा किया कि उनके बच्चे कभी-कभी उन्हें अहमियत नहीं देते हैं। इस बात को शेयर करते वक्त वो काफी इमोशनल भी नजर आईं।
दरअसल मौका था मॉम स्पेशल वीकेंड। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट ने अपनी मां को अपनी स्पेशल परफार्मेंस से ट्रिब्यूट दिया। इसी दौरान एक कंटेस्टेंट ने इमोशनल होते हुए शेयर किया कि न जाने ऐसे कितने मौके आए जब मैनें अपनी मां की कॉल्स को इग्नोर किया।
इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। इसी दौरान माधुरी ने भी नेशनल टेलीविजन पर खुलासा किया कि उनके बच्चे भी कई बार उन्हे प्राथमिकता नहीं देते, जिससे उन्हें बहुत दुख पहुंचता है। माधुरी आगे कहती है कि जब वह छोटी थी तो वो भी अपनी मां के साथ ऐसा ही व्यवहार करती थी लेकिन अब जब वह खुद एक मां है तब उन्हें इसका एहसास होता है कि ये कितना पीड़ादायक है।
Published on:
18 Nov 2021, 2:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.