इसके अलावा मुनव्वर ने अपने पुराने रिश्ते के बारे में बात करते हुए बताया कि 'मैंने रिलेशनशिप में धोखा दिया है, इसलिए मुझे वास्तव में इसका पछतावा है।' साथ ही मुनव्वर ने आगे कहा कि 'ऐसा करने के बाद मुझे लगा कि मैंने कुछ गलत किया है। उस अहसास ने मुझे बदल दिया'। इसके बाद इंटरव्यू में पूछा गया कि 'क्या वो कभी उन महिलाओं को फोन करके माफी मांगने के बारे में सोचते हैं?।
इस सवाल का जवाब देते हुए मुनव्वर ने जवाब दिया कि 'बिल्कुल। मुझे उन्हें फोन करने और सॉरी कहने का मन करता है, लेकिन फिर मुझे लगता है कि मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे कुछ भी नहीं बदलेगा।' बता दें कि मुनव्वर फारुखी हाल में अपने नए गाने 'Khawab' में नजर आए थे, जिसे उन्होंने खुद लिखा, कंपोज किया और गाया था। इस गाने में भी कॉमेडियन ने अपनी जिंदगी के अनुभवों के बारे में बताया था।
यह भी पढ़ें: 'Pushpa' स्टाइल में पधारे गणपति बप्पा, 'झुकेगा नहीं' सिग्नेचर स्टेप में नजर आए भगवान गणेश