scriptसिद्धू ने किया ये बड़ा खुलासा, क्या कपिल के शो में वापसी कर रहे हैं सुनील ग्रोवर? | navjot sidhu gives hint to sunil grover singh comeback in the show | Patrika News
TV न्यूज

सिद्धू ने किया ये बड़ा खुलासा, क्या कपिल के शो में वापसी कर रहे हैं सुनील ग्रोवर?

The Kapil Sharma Show: सुनील ग्रोवर जल्द ही कपिल शर्मा के शो में वापसी कर सकते हैं। इस बारे में शो के गेस्ट नवजोत सिंह सिद्धू ने हिंट दी है। जानिए क्या कहा शो के गेस्ट नवजोत सिंह सिद्धू ने…

मुंबईJan 19, 2019 / 04:56 pm

भूप सिंह

navjot singh sidu

navjot singh sidu

अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी रचाने बाद एक बार फिर कपिल शर्मा ने छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है। उनका शो ‘द कपिल शर्मा शो’ देखते ही देखते टीआरपी की लिस्ट पर नंबर वन पर पहुंच गया था। लेकिन कपिल शर्मा अपनी बकवास हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही में खबर आई कि कपिल शर्मा ने अपने लाइव शो के दौरान एक महिला ऐसी हरकत कर डाली है जिसके कारण उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। लेेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर आ रही हैं जिसे जानने के बाद कपिल शर्मा के फैंस फूले नहीं समाएंगे।

 

kapil sharma and sunil grover

जल्द कपिल के शो में वापसी कर सकते हैं सुनील ग्रोवर
खबर है कि सुनील ग्रोवर जल्द ही कपिल शर्मा के शो में वापसी कर सकते हैं। इस बारे में नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बेहद ही खास हिंट दिया है। एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए सिद्धू ने सुनील ग्रोवर की वापसी के संकेत दिए हैं। सिद्धू ने कहा कि कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अगर सुनील ग्रोवर वापस आते हैं तो वह बाहें खोलकर सुनील का स्वागत करेंगे। सिद्धू ने कहा भले सुनील ग्रोवर इस शो को छोड़कर चले गए हैं, लेकिन फिर भी वह हमारी फैमिली का हिस्सा हैं।

 

kapil sharma and sunil grover

सलमान ने की थी पैचअप कराने की कोशिश
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने कपिल और सुनील के बीच पैचअप कराने की कोशिश की थी। वैसे इन दिनों सुनील ग्रोवर, कैटरीना कैफ और सलमान के साथ फिल्म ‘भारत’ कर रहे हैं इसलिए अभी भी इन दिनों के बीच सुलह होने के आसार बन रहे हैं। वैसे भी सुनील ग्रोवर का शो ‘कानपुर वाले खुरानाज’ बंद होने जा रहा है।

 

कपिल को मां सुनील ने दी थी बधाई
हाल ही में कपिल शर्मा की मां का जन्मदिन था तो सुनील ग्रोवर ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट जरिए उन्हें बधाई दी थी। सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ को बधाई देते हुए लिखा था- कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं। भगवान आप दोनों को खुशियां और हमेशा एक दूसरे का साथ दें। कपिल ने लिखा, ‘थैंक्यू सो मच .. हमने आपको मिस किया। हमेशा की तरह प्यार और शुभकामनाएं।

Home / Entertainment / TV News / सिद्धू ने किया ये बड़ा खुलासा, क्या कपिल के शो में वापसी कर रहे हैं सुनील ग्रोवर?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो