scriptपारस की मां को नहीं पसंद आई माहिरा शर्मा, कहा-36 आएंगी 36 जाएंगी तेरी वाली तेरी मम्मी लाएंगी | Paras Chhabra Mom in Bigg Boss House Use Very Harsh Words For Mahira | Patrika News
TV न्यूज

पारस की मां को नहीं पसंद आई माहिरा शर्मा, कहा-36 आएंगी 36 जाएंगी तेरी वाली तेरी मम्मी लाएंगी

बिग बॉस (Bigg Boss) में शरू हुआ घरवालों से मिलने का सिलसिला शुरू
घर में पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) से मिलने आई उनकी मां रूबी छाबड़ा
माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) के साथ रिश्ते से नाखुश है पारस की मम्मी

Jan 17, 2020 / 02:13 pm

Shweta Dhobhal

Paras Chhabra with Mother

Paras Chhabra with Mother

नई दिल्ली। बिग बॉस (Bigg Boss) के हाउस में फैमिली से मिलने का सीजन चल रहा है। घर से आए लोगों ने घरवालों के लिए अच्छी और उनकी बुरी बातें शेयर की है। वहीं शो ने एक प्रोमो आउट किया है। इस प्रोमो में पारस की मां रूबी छाबड़ा (Ruby Chhabra) घर में आती है।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे घर में आते ही पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) की मां पारस और माहिरा शर्मा (Mahira Sharama) के रिश्तें को लेकर नाखुश दिखाई दी। उन्होंने उनके रिश्तें के लेकर कई गंभीर बातें कही, उन्होंने पारस से बात करते हुए कहा कि माहिरा से चिपकने की कोई जरूरत नहीं, साथ ही इस वीडियो में उन्होंने ये भी कहा कि ’36 आएंगी 36 जाएंगी तेरी वाली तो तेरी मम्मी ही लाएंगी’। जिसे सुन पारस हामी भरते हुए नज़र आते हैं।

Paras Chhabra Love triangel

वैसे आपको बता दें कि बिग बॉस के घर के बाहर भी पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी है। जिन्होंने पहले पारस की माहिरा के साथ बढ़ती नजदीकियों को उनकी गेम बताई थी। लेकिन वहीं अब वो भी माहिरा के खिलाफ बोलती हुई नज़र आती है।

Home / Entertainment / TV News / पारस की मां को नहीं पसंद आई माहिरा शर्मा, कहा-36 आएंगी 36 जाएंगी तेरी वाली तेरी मम्मी लाएंगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो