scriptSalman Khan के शो Bigg Boss 14 में हो सकता है राधे मां का एंट्री? थीम में होगा बदलाव | Radhe Ma's entry in Salman Khan's show Bigg Boss 14 | Patrika News
TV न्यूज

Salman Khan के शो Bigg Boss 14 में हो सकता है राधे मां का एंट्री? थीम में होगा बदलाव

राधे मां को बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14)के लिए अप्रोच किया गया है
इस बार के बिग बॉस 14 में देखने को मिलेगी जंगल थीम

नई दिल्लीSep 02, 2020 / 05:45 pm

Pratibha Tripathi

Radhe Maa big boss14

Radhe Maa big boss14

नई दिल्ली। छोटे पर्दे पर आने वाला दर्शको का पसंदीदा शो के प्रसारण की तारीख जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है। नए नए खुलासे सुनने को मिल रहे है। अभी तक आपने टीवी या बॉलीवुड से जुड़े लोगो को इस शो का मनोरंजन करते देखा होगा लेकिन इस बार खुद राधे मां बिग बॉस 14 में अपना रूप देखाने के लिये आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि सुखविंदर कौर यानि की राधे मां को बिग बॉस 14 के लिए अप्रोच किया गया है। पिछले सीज़न में भी उनसे संपर्क किया गया था। लेकिन स दौरान उन्होंने शो में आने से मना कर दिया था। अब खबर यह सुनने को मिल रहा है कि वो सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस रियलिटी शो का हिस्सा बनने को तैयार है। यदि राधे मां शो का हिस्सा बनता है तो दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प करने वाला शो होगा। अब देखना है कि राधे मां किन संसाधनों के साथ इतने दिन इस घर में रहकर अपने आपको सुरक्षित रखती हैं। और टीवी स्टार्स के साथ उनका रिलेशन किस प्रकार का रहता है।

बता दें कि राधे मां ने काफी कम उम्र से ही अध्यात्म की राह पकड़ ली। और ससे होने वाली कमाई से वो जरूरतमंद लोगों के लिए दान करती हैं। सोसल मीडिया में उनकी फॉलोइंग भी अच्छी-खासी है.

राधे मां Shri Radhe Guru Maa Charitable Trust नाम का ट्रस्ट भी चलाती हैं। जिससे उन्होंने पीएम केयर फंड में 15 लाख डोनेट किए थे।

बिग बॉस 14 के ऑनएयर होने कीखबर पहले सिंतबर के महीने में आ थी लेकिन अब इसकी तारीख को बढ़ाकर अक्टूबर में टेलीकास्ट होने की रिपोर्ट्स हैं।. बता दें कि अब तक इस शो का हिस्सा बनने के लिए ये नाम आगे आए है जो इस प्रकार से हैं।

राधे मां के अलावा इस शो में जैस्मिन भसीन, निया शर्मा, नलिनी नेगी, नैना सिंह जैसे स्टार्स के एंट्री लेने की खबरें हैं। कहा जा रहा कि बिग बॉस 14 में काफी कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही इसकी थीम में भी बदलाव किया गया है जिसमें जंगल थीम देखने को मिलेगी। क्य़ोंकि घर को भी जंगल में तब्दील कर दिया जाएगा।

Home / Entertainment / TV News / Salman Khan के शो Bigg Boss 14 में हो सकता है राधे मां का एंट्री? थीम में होगा बदलाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो