scriptबिग बॉस की अब तक की सबसे महंगी कटेंस्टेंट रिमी, मिले 2 करोड़! | Rimi Sen was offered 2 crore for Bigg Boss 9! | Patrika News
TV न्यूज

बिग बॉस की अब तक की सबसे महंगी कटेंस्टेंट रिमी, मिले 2 करोड़!

बिग बॉस 9 के लिए रिमी सेन को 2 करोड़ रुपए का साइनिंग अमाउंट दिया गया है, जो शो की प्राइज मनी से भी ज्यादा है

Nov 18, 2015 / 01:29 pm

दिव्या सिंघल

rimi sen3

rimi sen3

मुंबई। टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 9 में हर कोई शो जीतना चाहता है। इन सब के बीच रिमी सेन एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें इस शो में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्हें बिग बॉस का घर टॉर्चर लगता है, लेकिन रिमी को इस शो के लिए दी जाने वाली फीस सो की प्राइज मनी से भी ज्यादा है। जी हां, एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक शो के लिए रिमी सेन को 2 करोड़ रुपए का साइनिंग अमाउंट दिया गया है।

हालांकि ये कहना गलत नहीं होगा कि रिमी बिग बॉस 9 में शामिल सभी कंटेस्टेंट से ज्यादा पॉप्यूलर है, इसलिए उनका साइनिंग अमाउंट भी बाकी सब से ज्यादा होगा। लेकिन 2 करोड़ की रकम तो प्राइज मनी से भी ज्यादा है। अब तक बिग बॉस के किसी भी सीजन में किसी भी कंटेस्टेंट को इतना बड़ा साइनिंग अमाउंट नहीं दिया गया है। इतना ही नहीं साइनिंग अमाउंट के अलावा भी कंटेस्टेंट को हर वीक अलग से फीस दी जाती है।

ये फीस कंटेस्टेंट की पॉप्यूलैरिटी पर निर्भर करती है। ये रकम 3-5 लाख के बीच है। इस हिसाब से भी देखा जाए तो भी रिमी को मिलने वाली रकम बहुत ज्यादा है। अगर रिमी बिग बॉस 9 के फाइनल तक नहीं भी पहुंचती है, तो भी वे विनर से ज्यादा रकम घर लेकर जाएंगी। आपको बता दें कि हाल ही में हुए शरारती बच्चे टास्क में रिमी को संचालक की भूमिका दी गई थी, लेकिन रिमी ने टास्क बीच में ही छोड़ दिया।

इसके बाद भी बिग बॉस ने रिमी से सबसे बुरे परफॉर्मर के बारे में पूछा और उन्होंने मंदना का नाम लिया। इसके बाद बुधवार को दिखाया जाएगा कि टास्क में बुरी परफॉर्मेंस के चलते मंदना को घर से निकाल दिया जाएगा। हालांकि मंदना को एलिमिनेट नहीं किया जाएगा और उन्हें एक सीक्रेट रुम में रखा जाएगा।

Home / Entertainment / TV News / बिग बॉस की अब तक की सबसे महंगी कटेंस्टेंट रिमी, मिले 2 करोड़!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो