TV न्यूज

कपिल अपने शो आने वाली हर एक्ट्रेस से करता हैं फ्लर्ट, लेकिन साक्षी के सामने हो गई बोलती बंद

शो के दौरान कपिल ने साक्षी से कहा कि वो अपने शो में आने वाली सभी महिलाओं के साथ फ्लर्ट करते हैं लेकिन….

मुंबईMay 20, 2019 / 12:09 pm

Shaitan Prajapat

sakshi malik

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा नई दिनों अपनी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हुए है। यह शो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा हैं और यह टीआरपी लिस्ट में भी बना हुआ है। कपिल के शो के रह एपिसोड में नए—नए मेहमान आते है जिसके साथ वो जमकर मस्ती करते हैं। इस बार तीन खिलाड़ी पद्मश्री योगश्वर दत्त, पद्मश्री साक्षी मलिक और मनिका बत्रा शो में शामिल हुए।

 

शो के दौरान कपिल ने साक्षी से कहा कि वो अपने शो में आने वाली सभी महिलाओं के साथ फ्लर्ट करते हैं लेकिन उनसे बात करने में भी उन्हें डर लग रहा है। उन्होंने कहा कि साक्षी की शादी भी पहलवान से हुई है उन लोगो के सात फेरे हुए थे या फिर दंगल हुआ था।

https://twitter.com/SakshiMalik?ref_src=twsrc%5Etfw

योगेश्वर के साथ मस्ती मजाक करते हुए कपिल कहते है कि वो इतने शर्मीले हैं कि वो मान नही सकते की उन्होंने किसी लड़की को प्रपोज किया होगा। इसके जवाब में वहां मौजूद योगेश्वर की पत्नी बताती है कि उनके ससुर ने पसंद किया था।

sakshi malik

इसके बाद कपिल ने मनिका से कहा कि उन्हें मॉडलिंग के बहुत सारे ऑफर आए तो उन्होंने मॉडलिंग क्यों नहीं की। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे खेल का शौक था। फिर कपिल के दोस्त चंदू की एंट्री होती है और फिर आती हैं सपना जिनकी बातें हमेशा की तरह की काफी अजीबो गरीब होती है।

Home / Entertainment / TV News / कपिल अपने शो आने वाली हर एक्ट्रेस से करता हैं फ्लर्ट, लेकिन साक्षी के सामने हो गई बोलती बंद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.