ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ने का मन बना लिया है। बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने से शैलेश लोढ़ा शो के लिए शूटिंग नहीं कर रहे हैं और उनका यहां लौटने का भी कोई इरादा नहीं है। दावा किया जा रहा है कि शैलेश शो के कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं हैं और उन्हें लगता है कि उनकी डेट्स का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, जिसकी वजह से उन्हें कई सारे प्रोजेक्ट्स को भी छोड़ना पड़ा था। उनको कई ऑफर्स मिले, जिन्हें ठुकराना पड़ा। शैलेश लोढ़ा कवि, ऐक्टर, कॉमेडियन और राइटर हैं।