scriptकपिल शर्मा की इस एक्ट्रेस को लग गई थी इस नशे की लत, अब किया खुलासा | Sumona Chakravarti quit smoking, know how | Patrika News
TV न्यूज

कपिल शर्मा की इस एक्ट्रेस को लग गई थी इस नशे की लत, अब किया खुलासा

‘मैं ये क्यों शेयर कर रही हूं? एक कलाकार होना मेरे जीवन का हिस्सा है। लोग हमारा अनुसरण करते हैं, पसंद करते हैं, प्यार करते हैं।’

मुंबईJul 25, 2019 / 11:42 am

पवन राणा

Kapil Sharma Show stars

Kapil Sharma Show stars

मुंबई। आजकल सिगरेट पर चर्चा जोरों पर है। प्रियंंका चोपड़ा ने पति निक की फैमिली के साथ सिगरेट पी। फोटो वायरल हुई। चारों तरफ आलोचना हुई। कारण था प्रियंका का एक बार खुद को अस्थमा पेशेंट बताना। अब फिर से सिगरेट चर्चा में है। यहां वजह है कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस का सिगरेट छोड़ना। खुद एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है।

Sumona chakravarti

हम बात कर रहे हैं सुमोना चक्रवर्ती की। कपिल शर्मा के शो में कभी उनकी वाइफ का किरदार निभाने वाली सुमोना अब बच्चा यादव की पत्नी की बहन के किरदार में दिखाई देती हैं। सुमोना की एक फोटो कुछ साल पहले वायरल हुई थी। इसमें सुमोना सिगरेट पीती दिखाई दी थीं। उस समय उनके फैंस ने काफी आलोचना की थी।

View this post on Instagram

2 Years Ago! the week following a dear friend’s bday… I QUIT. Simply went cold turkey. No nicotine patch, no vape. Nothing. Haven’t touched since then. Was it difficult, hell yeah. But now my body rejects smoke. Cant stand in a room where ppl are smoking anymore. . “It is so hard to leave- Until you leave. And then it is the easiest goddamned thing in the world” – John Green . . Why am i sharing this? Because being an actor is a part of my life. People follow us. Like us. Love us. Criticise us. Admire us. Hopefully with this i can inspire a few. The most important reminder being we are all flawed human beings which is quite non existent on social media. So here’s a small dose of reality. #soonerthebetter #itsnevertoolate #allthatglittersisnotgold

A post shared by Sumona Chakravarti (@sumonachakravarti) on

अब सुमोना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिगरेट छोड़ देने की जानकारी दी है। सिमोना के इंस्टा पोस्ट के मुताबिक, ‘ 2 साल पहले! एक मित्र की बर्थडे पार्टी के सप्ताह भर बाद… मैंने स्मोक करना छोड़ दिया। तब से आज तक सिगरेट को हाथ नहीं लगाया। क्या ये मुश्किल था, हां बेहद मुश्किल। लेकिन अब मेरा शरीर स्मोक बर्दाश्त नहीं करता। ऐसे किसी कमरे में खड़े नहीं रह सकती जहां लोग सिगरेट पी रहे हों।’

sumona chakravarti
सुमोना ने क्यों छोड़ी सिगरेट

सुमोना अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखती हैं कि, ‘मैं ये क्यों शेयर कर रही हूं? एक कलाकार होना मेरे जीवन का हिस्सा है। लोग हमारा अनुसरण करते हैं, पसंद करते हैं, प्यार करते हैं। हमारी आलोचना करते हैं। प्रशंसा करते हैं। उम्मीद है कि इसके साथ मैं कुछ लोगों को प्रेरित कर सकूं।’

सुमोना के वर्कफ्रंट की बात करें तो टीवी सीरीयल ‘बड़े अच्छे लगते हैं और ‘कसम से’ में वह नजर आईं थी। साल 2017 में टीवी शो ‘देव’ के बाद उन्होंने कोई नया शो नहीं किया है।

Home / Entertainment / TV News / कपिल शर्मा की इस एक्ट्रेस को लग गई थी इस नशे की लत, अब किया खुलासा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो