TV न्यूज

रिंकू भाभी बन सुनील ग्रोवर ने किया रैंप वॉक, फैंस बोले- वापस आ जाओ कपिल शर्मा शो में

हाल ही में मुंबई में एक फैशन वीक हुआ। इसमें सोनम कपूर, श्वेता बच्चन, फरहान अख्तर, प्रीति जिंटा….

Mar 28, 2019 / 06:14 pm

Shaitan Prajapat

सुनील ग्रोवर

बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर आज किसी पहचान के लिए मोहताज नहीं है। कपिल शर्मा के पहले शो ‘कॉमेडी नाइट विद कपिल शर्मा’ में उनको ‘रिंकू भाभी’ के किरदार ने घर-घर पहचान दिलाई। अब वह कपिल के शो में नजर नहीं आते हैं। झगड़े की वजह से सुनील ने उनका शो छोड़ दिया था। कपिल ने उनसे माफी मांगी और अपनी शादी में भी सुनील को बुलाया था। लेकिन सुनील इस शादी में नहीं जा पाए थे। फैंस सुनील को कपिल शर्मा देखने के लिए तरस रहे हैं। हाल ही में उन्होंने रिंकू भाभी बनकर रैंप वॉक किया। सुनील ग्रोवर को पुराने अवतार में देख उनके फैंस बहुत खुश हैं।

 

हाल ही में मुंबई में एक फैशन वीक हुआ। इसमें सोनम कपूर, श्वेता बच्चन, फरहान अख्तर, प्रीति जिंटा, अमृता राव जैसे बड़े-बड़े सितारे नजर आए। इन सबके बीच सुनील ग्रोवर का रूप देखने वाला था। वह रैंप पर रिंकू भाभी के अवतार में वॉक करते नजर आए। लंबे समय बाद उनका ये रूप देखकर हर कोई हैरान था।

 

इस दौरान वो ग्रीन साड़ी और अपने सिर फूलों का हैड गेयर लगाए नजर आए। रैंप वॉक के बाद वह फरहान अख्तर के पास गईं और अपने जाने-माने अंदाज में कहा कि हमारे हसबैंड हमको प्यार नहीं करते। इसके बाद उनका सिग्नेचर सॉन्ग बजने लगा। इस पर सभी लोग ठहाका लगा के हंसने लगे। कई दिनों बाद उनका ये रूप देखकर हर कोई हैरान था।

Home / Entertainment / TV News / रिंकू भाभी बन सुनील ग्रोवर ने किया रैंप वॉक, फैंस बोले- वापस आ जाओ कपिल शर्मा शो में

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.