TV न्यूज

Super Dancer Chapter 3 : गीता कपूर की शादी के लिए मामा लाए ऐसे शख्स को जानकर आप भी चौंक जाएंगे, देखें वीडियो

वायरल हो रहे इस प्रोमो में बताया गया कि शो में एंकर मामाजी कहते है कि वो गीता कपूर की शादी करवाना चाहते है….

मुंबईMar 10, 2019 / 04:08 pm

Shaitan Prajapat

Super Dancer Chapter

सोनी इंटरटेनमेंट पर आने वाला डांस शो ‘Super Dancer Chapter 3’ पर इस बार खूब धमाल मचने वाला है। इस शो के आने वाले एपिसोड में एक तरफ बॉलीवुड के जग्गू दादा यानी Jackie Shroff नजर आने वाले हैं। सोनी टीवी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर हाल ही में आज रात को आने वाले एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है। यह प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

वायरल हो रहे इस प्रोमो में बताया गया कि शो में एंकर मामाजी कहते है कि वो गीता कपूर की शादी करवाना चाहते है। इसके लिए उन्होंने एक शख्स को मंच पर लेकर आते है। यह आदमी फिल्म ‘धड़कन’ का डायलॉग बोलता है तो जज शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर की ओर इशारा करती है।

https://twitter.com/hashtag/SuperDancerChapter3?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

यह शख्स गीता कपूर देखकर उनको प्रणाम करते हुए कहता है कि मां मुझे शक्ति दे। यह सुनकर सभी जज के अलावा शो में मौजूद लोग जोर से हंसने लगते है।

Super Dancer Chapter

आपको बता दें कि हाल ही के एपिसोड में दिखाया गया कि WWE के सुपरस्टार्स अपना जलवा बिखेरते नजर आए थे। इस शो में WWE के सुपरस्टार्स कोफी किंगस्टन, बिग ई, जेवियर वुड्स WWE के प्रचार के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिल्पा शेट्टी के साथ फोटों भी खींचवाई।

Home / Entertainment / TV News / Super Dancer Chapter 3 : गीता कपूर की शादी के लिए मामा लाए ऐसे शख्स को जानकर आप भी चौंक जाएंगे, देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.