scriptPHOTO ALERT: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दया के घर गूंजने वाली है किलकारी, अपनी गोदभराई में लग रही हैं लाजवाब… | taarak mehta ka ooltah chashmah disha vakani baby shower photos | Patrika News
बॉलीवुड

PHOTO ALERT: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दया के घर गूंजने वाली है किलकारी, अपनी गोदभराई में लग रही हैं लाजवाब…

PHOTO ALERT: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दया के घर गूंजने वाली है किलकारी, अपनी गोदभराई में लग रही हैं लाजवाब…

Oct 03, 2017 / 11:56 am

Riya Jain

disha vakani baby shower

disha vakani baby shower

सब टीवी के मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार निभाकर हर घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी मां बनने वाली हैं। जी हां आपने बिलकुल ठीक सुना, खबर है की उनके घर में अब एक छोटा टप्पू आने वाला है।

disha vakani baby shower1

बता दें हाल में मुंबई के पोवई स्थित उनके घर में गोदभराई का जश्न मनाया गया। इस महोत्सव में पूरे रीति रिवाजों के साथ गोदभराई की रस्में निभाई गई। लेकिन इस फंक्शन में दिशा अपने कपड़ों और खूबसूरती से सारी लाइमलाइट ले गईं।

disha vakani baby shower2

अपने बेबी शावर सेरिमनी में दिशा ने फूल गहना और पारंपरिक साड़ी पहनी थी। वे इन कपड़ों में किसी परी से कम नहीं लग रही थी। गोदभराई के फंक्शन में उनके शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम से कई दोस्त भी फंक्शन में शामिल हुए। बता दें दिशा इस साल दिसंबर में खुशखबरी सुना सकती हैं।

disha vakani baby shower4

दिशा के इस फंक्शन में उनके परिवार वाले भी झूमते गाते नजर आए। मिली जानकारी के अनुसार दिशा वकानी की गोदभराई की रस्म दो दिनों तक चली। पहले दिन सांझी सेरिमनी हुई, दूसरे दिन श्रीमंत हुआ।

बता दें दिशा वकानी ने 24 नवंबर 2015 को अकाउंटेंट मयूर पांड्या से शादी की थी। इसके अलावा अगर सीरियल की बात की जाए तो कुछ दिन पहले ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा विवादों का शिकार हुआ था। खबर आ रही थी की शो बंद हो सकता है।

disha vakani baby shower4

दरअसल शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने एक एपिसोड को एक सीन की वजह से विवादों में फंस गया था। इस सीन की वजह से लोग शो के बैन कराने की मांग कर रहे थे। हुआ ये था की शो के एक एपिसोड में गणपति पूजा हुई थी जिसमें कहा जा रहा है की एक एक्टर सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के रुप में नजर आए। इसे देखकर सिख समुदाय में गुस्से की लहर दौड़ गई क्योंकि सिखों की ये मान्यता है की कोई भी इंसान गुरू के जीवित स्वरूप को धारण नहीं कर सकता। ये सिखों की धार्मिक नीयमों के खिलाफ है।

Home / Entertainment / Bollywood / PHOTO ALERT: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दया के घर गूंजने वाली है किलकारी, अपनी गोदभराई में लग रही हैं लाजवाब…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो