TV न्यूज

TMKOC के गुरुचरण सिंह सोढ़ी का मिसिंग होने से पहले ऐसा था हाल, छोड़ दिया था खाना-पीना

TMKOC Actor Gurucharan Singh Sodhi: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से मिसिंग हैं। गुम होने से पहले उनका हाल बेहाल था, जानिए क्यों।

मुंबईApr 27, 2024 / 01:28 pm

Jaiprakash Gupta

TMKOC Actor Gurucharan Singh Sodhi: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से मिसिंग हैं। वो शो में रौशन सिंह सोढ़ी का किरादर निभाते थे। गुरुचरण सिंह के गुमशुदगी की खबर सुनकर उनके फैंस हैरान परेशान हैं।


दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट

एक्टर की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चार दिन से उनकी किसी को भी कोई खबर नहीं है। उनका फोन भी बंद आ रहा है। अब गुरुचरण सिंह के पिता ने बेटे की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वो सोमवार को दिल्ली से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट के लिए घर से निकले थे।
यह भी पढ़ें जब मीडिया पर भड़क गई थीं Kangana Ranaut, वायरल हुआ झगड़े का पुराना वीडियो

गुरुचरण सिंह सोढ़ी की खराब थी तबियत


मिसिंग होने से पहले ब्लड प्रेशर बहुत हाई था, उन्होंने कई टेस्ट भी करवाए थे। गुरुचरण सिंह ठीक से खा-पी भी नहीं रहे थे। उनकी तबियत थोड़ी नासाज थी। ये जानकारी उनकी दोस्त सोनी सिंह ने दी है। जानकारी मिली है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये उन्हें तलाशने की कोशिश में जुटी है।
यह भी पढ़ें ट्रांसपेरेंट ड्रेस में ईशा गुप्ता ने दिखाया अपना बोल्ड अवतार, 36 सेकंड का वीडियो वायरल

गौरतलब है कि गुरुचरण सिंह ने जब तारक मेहता शो छोड़ा था तब उन्होंने अपनी हेल्थ पर फोकस करने की बात कही थी। अब उनके यूं गायब होने से पूरी टीवी इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है।

Hindi News / Entertainment / TV News / TMKOC के गुरुचरण सिंह सोढ़ी का मिसिंग होने से पहले ऐसा था हाल, छोड़ दिया था खाना-पीना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.