scriptबिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट प्रणीत ने गर्लफ्रेंड से रचाई शादी | TV actor praneet bhatt married with girlfriend in lucknow | Patrika News
TV न्यूज

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट प्रणीत ने गर्लफ्रेंड से रचाई शादी

सीरियल “महाभारत” में शकुनी का किरदार निभाने एक्टर प्रणीत भट्ट ने बुधवार की रात अपनी गर्लफ्रेंड कंचन शर्मा से लखनऊ में शादी कर ली

Praneet

Praneet

लखनऊ। टीवी सीरियल “महाभारत” में शकुनी का किरदार निभाने वाले और “बिग बॉस 8” का कंटेस्टेंट रह चुके प्रणीत भट्ट ने बुधवार की रात अपनी गर्लफ्रेंड कंचन शर्मा से शादी कर ली। उनकी यह शादी नवाबी नगरी लखनऊ में हुई।

प्रणीत और कंचन की शादी का कार्यक्रम दोनों परिवारों के करीबी लोगों के बीच बड़ी ही सादगी के साथ हुआ। लखनऊ की रहने वाली कंचन और कश्मीर के प्रणीत लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उनकी शादी की रस्में एक नवंबर को जम्मू से शुरू हुई थीं।

कंचन और प्रणीत दोनों साथ में थियेटर करते थे। कंचन के गुरु आनंद कृष्‍णन ने बताया कि दोनों ने सादगी से शादी रचाई। इसमें परिवार के अलावा कुछ खास लोग ही शरीक हुए। दोनों गुरुवार की सुबह वापस चले जाएंगे।

Home / Entertainment / TV News / बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट प्रणीत ने गर्लफ्रेंड से रचाई शादी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो