
bepannaah
चर्चित टीवी सीरियल 'बेपनाह' जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है। कयास लगाए जा रहे थे यह टीवी शो डिजीटल प्लेटफॉर्म पर जारी रहेगा। लेकिन बॉलीवुड लाइफ की एक खबर के अनुसार इस टीवी शो को डिजीटल प्लेटफॉर्म पर भी नहीं दिखाया जाने वाला है। इसकी बड़ी वजह सीरियल की लीड स्टार्स का मना करना। खबर के अनुसार जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा ने इसके लिए हामी नहीं भरी है।
बता दें कि जेनिफर टीवी शो में जोया का रोल तो वहीं हर्षद चोपड़ा, आदित्य का रोल प्ले कर रहे थे। शो को कुछ समय से अच्छी टीआरपी नहीं मिल रही है। इसके बावजूद आदित्य और जोया की लव स्टोरी के चलते यह सो दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। हाल ही में टीवी शो की लीड स्टार जेनिफर विंगेट ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर फैंस को गुडबॉय कहा है।
जेनिफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'सभी अच्छी चीजों का अंत होता है और ऐसा ही हमारे फेवरेट शो बेपनाह के साथ भी हुआ है, जो जल्दी ही बंद हो जाएगा। लेकिन आप अपने सभी फैंस के साथ बस दुखी ही हो सकते हैं। आखिर में हम आपको निराश करने वाले हैं लेकिन कुछ सफर भले ही छोटे हों लेकिन बहुत सार्थक और पूर्ण होती है। बेपनाह ने दर्शकों पर अपना असर छोड़ा है और अब जब ये बंद होने जा रहा हैं मैं पूरे टीवी शो की कास्ट- हर्षद चोपड़ा, नमिता दुबे, राजेश खट्टर, सहबन आजिम, वैष्णवी धनराज, श्वेता, अपूर्व अग्निहोत्री, शहजाद दास, इकबाल आजाद और आर्या शर्मा के साथ कृतघ्ता के साथ खड़ी होती हूं।'
Published on:
25 Nov 2018, 7:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.