scriptछोटे पर्दे पर शिरकत करेंगे वरुण, डांस शो की करेंगे मेजबानी | Varun Dhawan will host a dance reality show on TV | Patrika News
TV न्यूज

छोटे पर्दे पर शिरकत करेंगे वरुण, डांस शो की करेंगे मेजबानी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के खतरों के खिलाड़ी को होस्ट करने के बाद अब वरुण धवन भी जल्द ही एक डांस रिएलिटी शो को होस्ट करते नजर आ सकते हैं

varun dhawan

varun dhawan

मुंबई। अर्जुन कपूर खतरों के खिलाड़ी के आगामी सीजन को होस्ट करने जा रहे हैं और अब वरुण धवन भी अपना टीवी डेब्यू कर सकते हैं। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता वरूण धवन डांस रिएलिटी शो को होस्ट कर सकते हैं।

चर्चा है कि सोनी चैनल एक नया डांस शो लॉन्च करने वाला है। अभी चैनल पर कोई ऐसा शो नहीं है। बूगी वूगी पिछला था। झलक दिखला जा के चार सीजन भी इस पर आ चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह डांस शो आम लोगों के लिए होगा, इसमें सेलेब्रिटी प्रतियोगी नहीं होंगे। 

कहा जा रहा है कि वरुण धवन को शो होस्ट करने के लिए पूछा गया है। वे नई पीढ़ी के बेस्ट डांसर्स में गिने जाते हैं। एक बार वरुण हां करते हैं तो शो पर काम शुरू हो जाएगा। ये अगले साल के मध्य से प्रसारित हो सकता है। वरूण धवन ने इस वर्ष प्रदर्शित डांस पर आधारित फिल्म एबीसीडी 2 में काम किया है ।

Home / Entertainment / TV News / छोटे पर्दे पर शिरकत करेंगे वरुण, डांस शो की करेंगे मेजबानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो