scriptछोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय ‘कृष्ण’ कौन? देखें तस्वीरें | who is the most favourite kishen kanhaiya of small screen. | Patrika News
TV न्यूज

छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय ‘कृष्ण’ कौन? देखें तस्वीरें

छोटे पर्दे पर पौराणिक धारावाहिकों की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं…इनमें सबसे लोकप्रिय पात्र रहे श्रीकृष्ण…

Aug 25, 2016 / 03:54 pm

dilip chaturvedi

krishna

krishna

मुंबई। छोटे पर्दे पर यूं तो कई सितारों ने भगवान श्रीकृष्ण का किरदार जिया है, लेकिन एक कलाकार ऐसा है, जिसे भगवान कृष्ण के किरदार में सर्वाधिक पसंद किया गया। हम आपको बता दें कि रामानंद सागर के ‘कृष्णा’ से लेकर 2013 में स्टार प्लस पर आने वाले ‘महाभारत’ तक में कृष्ण के किरदार को कई कलाकारों ने निभाया, लेकिन टीवी पर आने वाले सभी कृष्ण किरदारों में एक किरदार दर्शकों के दिलो-दिमाग में इस कदर बस गया कि कई किरदार बदले, लेकिन उस कलाकार की बतौर कृष्ण की छवि कभी धूमिल नहीं हुई। गुरुवार को देशभर में जन्माष्टमी मनाई जा रही है। इस पावन मौके पर हम यहां टीवी के ऐसे ही कलाकारों से रूबरू करवा रहे हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे पर भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया। एक नजर छोटे पर्दे के कृष्ण-कन्हैया पर…

nitish

नीतीश भारद्वाज
अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने बी आर चोपड़ा के ‘महाभारत’ टीवी सीरियल में भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। श्रीकृष्ण के इस किरदार ने नीतीश को अमर कर दिया। बतौर एक्टर उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वो एक दिन कृष्ण का किरदार निभाएंगे और दर्शकों के दिलो-दिमाग में हमेशा के लिए बस जाएंगे। जी हां, वह एक्टर नीतीश भारद्वाज ही हैं, जो छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय कृष्ण माने जाते हैं। बताया जाता है कि इस एक किरदार ने नीतिश को रातोंरात दर्शकों के दिलों में भगवान की जगह दिला दी थी। वो जहां भी जाते थे, लोग उन्हें कृष्ण की तरह ही पूजते थे। लोग उनके चरणों में गिर जाते थे। नीतीश के बाद कई और कलाकारों को अलग-अलग शोज के जरिए कृष्ण के किरदार को निभाने का मौका मिला।

swapnil

स्वप्नल जोशी
रमानंद सागर के कृष्णा में स्वप्नल जोशी को भगवान कृष्ण का किरदार निभाया। इस किरदार से पहले वह रामानंद सागर के लव कुश सीरियल में कुश का किरदार निभा चुके थे। भगवान श्रीकृष्ण के किरदार में स्वप्रिल को भी लोगों ने पसंद किया। 

sarvdaman

सर्वदमन डी बनर्जी
इसके बाद रामानंद सागर के धारवाहिक ‘श्री कृष्ण’ में कृष्ण का किरदार बदल गया और सर्वादामन डी बनर्जी ने इस किरदार को निभाया। उनकी मोहक मुस्कान को भला कौन भूल पाया है।
 
meghan

मेघन जाधव 
सागर पिक्चर्स का जय श्री कृष्णा 2008-09 के बीच कलर्स पर दिखाया गया। इसमें मेघन जाधव ने श्री कृष्ण के किशोर अवस्था का किरदार निभाया था। किशारेवस्था कृष्ण के किरदार में उन्हें खूब पसंद किया गया।

vishal

विशाल करवाल 
एमटीवी रोडी के जरिए छोटे पर्दे पर एंट्री मारने वाले विशाल ने द्वारकाधीश- भगवान श्री कृष्ण टीवी सीरियल 2011 श्री कृष्णा का किरदार निभाया था।

saurabh raj

सौरभ राज 
जैन बीआर चोपड़ा के महाभारत के बाद स्टार प्लस पर 2013 में सिद्धार्थ कुमार तिवारी भी महाभारत को लेकर आए। इस महाभारत में श्री कृष्ण का किरदार सौरभ राज जैन ने निभाया। ये अपनी कुटिल मुस्कान के लिए फेमस हुए।

Home / Entertainment / TV News / छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय ‘कृष्ण’ कौन? देखें तस्वीरें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो