scriptये हैं मोहब्बतें टीवी एक्ट्रेस के पति ने किया खुलासा, कहा- कई महीनों तक रात भर रोया करती थी यें… | yeh hai mohabbatein anita hassanandani husband rohit reddy interview | Patrika News
TV न्यूज

ये हैं मोहब्बतें टीवी एक्ट्रेस के पति ने किया खुलासा, कहा- कई महीनों तक रात भर रोया करती थी यें…

घर घर में अपने नेगेटिव किरदार से लोगों के बीच चर्चा में आई एक्ट्रेस शुरुआती दिनों में अपने इस रोल से काफी दुखी थी…

Dec 24, 2017 / 04:15 pm

Riya Jain

yeh hai mohabbatein

yeh hai mohabbatein

स्टार प्लस के जाने माने शो ये है मोहब्बतें में शगुन का किरदार निभा रही एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी के बारे में खबर पता चली है। घर घर में अपने नेगेटिव किरदार से लोगों के बीच चर्चा में आई अनिता शुरुआती दिनों में अपने इस रोल से काफी दुखी थी। इस बारे में खुद अनिता के पति रोहित रेड्डी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया। टीवी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी के टॉक शो में अनीता भी रोहित के साथ ही थीं। रोहित के इस बात के दौरान एक बार फिर अनिता काफी भावुक हो गईं और रोने लगीं। दरअसल वाहबिज ने रोहित से सवाल किया था कि एक सेलेब्रिटी से शादी करने का उनका एक्सपीरिएंस कैसा है। इसका जबाव देते हुए ही रोहित ने ये खुलासा कर दिया।

रोहित ने बताया कि,- अनीता ने पहली बार किसी शो में निगेटिव रोल किया था। वह हर रोज शूटिंग से आने के बाद रोया करती थीं। उनकी ये बात सुनते ही वाहबिज हैरान नजर आईं। वह लगभग छह महीने से रात में रोया करती थीं। लोग किसी एक्टर हो अगर किसी किरदार में देख लेते हैं तो वो उन्हें उसी तरह समझने लगते हैं। अनीता के निगेटिव रोल को देखकर फैन्स ने उनके ऊपर गंदे-गंदे कमेंट करने शुरू कर दिए थे, जिससे वह काफी परेशान थीं। वह अपनी ईमेज को लेकर काफी सीरियस हो गई थीं।

रोहित ने शो में आगे बताया कि,- लोगों के पास अब सोशल मीडिया पर कमेंट करने का आसान तरीका होता है लेकिन उससे दूसरा काफी प्रभावित होता है। वहीं जब शो में अनीता से वाहबिज ने पूछा कि उन्हें किस चीज से सबसे ज्यादा दिक्कत होती है तो उन्होंने बताया कि वह फिटनेस को लेकर एकदम क्रेजी हैं अपनी फिटनेस को लेकर अनिता कोई भी समझौता नहीं करना चाहती हैं।

अगर अनिता के करियर की बात करें तो बता दें उन्होंने एकता कपूर के शो- कभी सौतन कभी सहेली से छोटे पर्दे पर एंट्री मारी थी। इसके अलावा अनिता ने बॉलीवुड में भी अपने हाथ आजमाए थे। फिल्म कृष्णा कॉटेज में उनका दमदार किरदार नजर आया था हालांकि इस फिल्म से उनको इतनी पहचान मिल नहीं सकी।

Home / Entertainment / TV News / ये हैं मोहब्बतें टीवी एक्ट्रेस के पति ने किया खुलासा, कहा- कई महीनों तक रात भर रोया करती थी यें…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो