scriptदो द‍िन की राहत के बाद फिर लुढक़ा रात का पारा, न्यूनतम तापमान में 5.5 डिग्री की गिरावट | 5.5 degrees drop in minimum temperature, udaipur | Patrika News
उदयपुर

दो द‍िन की राहत के बाद फिर लुढक़ा रात का पारा, न्यूनतम तापमान में 5.5 डिग्री की गिरावट

– अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री बढ़ा, न्यूनतम तापमान तेजी से कम हो गया, ऐसे में रात में ठिठुरन अचानक बढ़ गई

उदयपुरJan 25, 2020 / 03:22 pm

madhulika singh

img_8061.jpg
उदयपुर . बीते दिनों से तापमान में चल रहे उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। इसी बीच शुक्रवार को तापमान में काफी बदलाव दिखा। न्यूनतम तापमान तेजी से कम हो गया, ऐसे में रात में ठिठुरन अचानक बढ़ गई है। हालांकि दिन में तापमान में राहत का क्रम जारी है। न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट होने से अलसुबह की दिनचर्चा प्रभावित नजर आई।
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट से पहले दो दिन तक तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा था। अब पुन: साढ़े 5 डिग्री की गिरावट हो गई है। ऐसे में रात को ठिठुरन बढ़ रही है। ऐसे में दिन में बढ़ रहा तापमान में भी पुन: कम होने के आसार बन रहे हैं। अधिकतम तापमान में अधिक गिरावट आने की स्थिति में दिनचर्या पर खासा असर पड़ेगा। बीते दिनों में भी अधिक ठण्ड के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था। मौसम विभाग डबोक कार्यालय के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री था

Home / Udaipur / दो द‍िन की राहत के बाद फिर लुढक़ा रात का पारा, न्यूनतम तापमान में 5.5 डिग्री की गिरावट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो