scriptपंजाब छुआरा किस फसल की किस्म, जौ का वानस्पति नाम जैसे प्रश्नों ने छकाया तो घुमाया दिमाग | Agriculture Supervisor Exam. 2021, Udaipur | Patrika News
उदयपुर

पंजाब छुआरा किस फसल की किस्म, जौ का वानस्पति नाम जैसे प्रश्नों ने छकाया तो घुमाया दिमाग

कृषि पर्यवेक्षक भर्ती में 68 प्रतिशत रही उपस्थिति, शहर में 71 केंद्र बनाए गए थे

उदयपुरSep 19, 2021 / 04:31 pm

madhulika singh

krishi_paryavekshak.jpg
उदयपुर. पंजाब छुआरा किस फसल की किस्म है, जौ का वानस्पतिक नाम क्या है, भेड़ की किस नस्ल को राजस्थान की मेरिनो भी कहा जाता है, बकरी की आबादी में राजस्थान का कौन सा स्थान है, तांबे के रंग का शरीर भैंस की किस नस्ल की विशेषता है… जैसे कई प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को सोच में डाल दिया तो कभी आसानी से सही जवाब दे दिया। ये प्रश्न पूछे गए कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा में। शनिवार को राजस्थान अधीनस्थ बोर्ड की ओर से कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें परीक्षार्थियों को कई उलझे सवाल पूछे गए तो कई आसान सवाल रहे।
15 हजार 394 ने दी परीक्षा

परीक्षा के लिए शहर में 71 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक हुई। इसमें कुल 22 हजार 587 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 15 हजार 394 परीक्षा में उपस्थित रहे। परीक्षा में 68.15 प्रतिशत उपस्थिति रही। पेपर में कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षार्थियों के लिए पेपर मिला-जुला रहा। नकल का कोई केस दर्ज नहीं हुआ।

Home / Udaipur / पंजाब छुआरा किस फसल की किस्म, जौ का वानस्पति नाम जैसे प्रश्नों ने छकाया तो घुमाया दिमाग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो