scriptहोली के दिन सब मिल जाते हैं, रंगों के रंग खिल जाते हैं | All are found for Holi, the color of the colors blooms | Patrika News
उदयपुर

होली के दिन सब मिल जाते हैं, रंगों के रंग खिल जाते हैं

होली के रंगों में रंगे संगठनों के पदाधिकारी

उदयपुरMar 25, 2019 / 11:12 pm

Sushil Kumar Singh

udaipur

होली के दिन सब मिल जाते हैं, रंगों के रंग खिल जाते हैं

उदयपुर. रंगों के त्योहार होली के बहाने लोगों को सामाजिक स्तर पर जोडऩे की पुरानी परंपरा का अनुसरण अब भी कई समाजों व संस्थाओं में जीवित है। रंगपंचमी के मौके पर सोमवार को अधिकांश जगहों पर होली मिलन समारोह के आयोजन हुए।
विप्र फाउंडेशन की ओर से निंबार्क महाविद्यालय परिसर में परशुराम जन्मोत्सव तैयारी बैठक व होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। प्रदेश कोषाध्यक्ष यक्ष वैभव आमेटा ने बताया कि कार्यक्रम में सर्व ब्रह्म समाज के युवाओं व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदेशाध्यक्ष केके शर्मा आगामी परशुराम जयंती पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही ५ दिवसीय आयोजनों में समाजजनों को शामिल होने की अपील की। शहर जिलाध्यक्ष हिम्मत नागदा, प्रदेश महामंत्री लक्ष्मीकांत पालीवाल, संगठन मंत्री भरत जोशी, प्रवक्ता हेमंत पालीवाल, सचिव राजेश शर्मा, महामंत्री यश जोशी एवं अन्य मौजूद थे।
एक मंच पर ओसवाल बड़े साजन सभा
ओसवाल बड़े साजन सभा पंचायती नोहरा की ओर से आयोजित समारोह में साधारण सभा के सदस्य मय परिवार उपस्थित हुए। नक्षत्र तलेसरा,माना पानगडिय़ा, गजेन्द्र सामर, भगवती सुराणा, अशोक लोढ़ा, मधुसामर, प्रीति सरूपरिया ने इस मौके पर प्रस्तुति दी। संगठन स्तर पर सेवाएं देने वाले समाजजनों को सम्मानित किया गया। कार्यवाहक अध्यक्ष तेजसिंह बोल्या, रस्म मन्त्री अर्जुन खोखावत, प्रचार प्रसार संयोजक हर्शमित्र सरूपरिया एवं अन्य ने उपस्थिति दर्ज कराई।
महाप्रज्ञ विहार में होली
महावीर इंटरनेशनल लेकसिटी उदयपुर की ओर से महाप्रज्ञ विहान में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें समाजजनों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विजय लक्ष्मी नेनावती की अपनी बाल कविता की पुस्तक का विमोचन हुआ।
विदेशियों के साथ खेली होली
रोटरी क्लब मींरा व रोटरी क्लब जरसाई नगर पालिका लिथुआनिया की फिल्ड क्लब में हुई संयुक्त बैठक में लिथुआनिया से आए 25 विदेशी मेहमानों के साथ वृन्दावन की तर्ज पर फूलों की होली खेली गई। क्लब अध्यक्ष डॉ. प्रीति सोगानी ने बताया कि लिथुआनिया क्लब अध्यक्ष अर्नोल्डस अब्रामाविकियस के साथ सभी 25 सदस्यों ने पर्व को लेकर जानकारी जुटाई। दोनों क्लबों ने फ्लैग एक्सचेंज हुआ। बतौर अतिथि प्रांतपाल राजेश अग्रवाल, पीडीजी निर्मल सिंघवी, रमेश चौधरी, डॉ.निर्मल कुणावत, सहायक प्रान्तपाल वीणा सनाढ्य, श्रद्धा गट्टानी एवं अन्य मौजूद थे।
फाल्गुन संगीत उत्सव मनाया
सूरजपोल चौराहा स्थित अर्बुदा कला मन्दिर संगीत एवं योग प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को फाल्गुन संगीत उत्सव मनाया गया। बतौर अतिथि विनोद शारदा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव अग्रवाल की उपस्थिति में हरिनाम संकीर्तन हुआ। सर्वश्रेष्ठ एकल वादन प्रस्तुति के लिए मनीष मेघवाल को विजेता चुना गया। सर्वाधिक उपस्थिति का पुरस्कार रानी झा को दिया गया। ये जानकारी संस्थान निदेशक विवेक अग्रवाल ने दी।
महिला क्लब का फागोत्सव
पूर्बिया महिला क्लब की ओर से मदार स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पूर्बिया महिला क्लब की महिलाओं ने फागोत्सव मनाया। मंजू पूर्बिया ने बताया कि महिलाओं ने पीलिया ड्रेस पहनकर प्रस्तुतियां दी। बेस्ट पीलिया ड्रेस में रानी व हीरा क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही। अनामिका, अरूणा, ज्योति, कुसुम, दमयन्ती, निशा, अनिता, राजकुमारी, गीता, चीनू, हेमलता, उर्मिला, कलावती एवं अन्य महिलाएं मौजूद थीं।
एक मंच पर अग्रवाल सोशल ग्रुप
अग्रवाल सोशल ग्रुप की ओर से शिकारबाड़ी होटल में आयोजित समारोह में राजस्थानी लोक कलाकारों ने होली के गीत गाए। महिला सदस्यों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी । अनिल अग्रवाल ने बताया कि ग्रुप सदस्यों ने आपस में होली के रंगों के बीच त्योहार मनाया।
लिया शहर सौंदर्यीकरण संकल्प
उदयपुर सेवा समिति की ओर से आयोजित पारिवारिक समारोह में अध्यक्ष गणेश डागलिया की उपस्थिति में लोकगीतों के बीच होली का आयोजन हुआ। महामंत्री भरत की उपस्थिति में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शहर को सुंदर एवं सौन्दर्यीकरण में पुन: शीर्ष स्थान पर लाने का संकल्प दोहराया। समिति सदस्यों ने पौधरोपण भी किया।
सांस्कृतिक आयोजनों की धूम
अणुव्रत समिति उदयपुर के अध्यक्ष गणेश डागलिया की उपस्थिति में समिति सदस्यों ने बड़ी तालाब रोड स्थित निजी गार्डन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। डॉ. सुरेंद्र छंगाणी, अखिलेश जोशी सहित अन्य ने आकर्षक आयोजनों के माध्यम से समा बांधा।
भाविप की संगीतमय संध्या
भारत विकास परिषद आजाद की ओर से बडग़ांव स्थित निजी फार्म परिसर में आयोजित सांस्कृतिक एवं हास्य कविताओं ने लोगों को खूब गुदगुदाया। जैसलमेर मारवाड़ की गायिका मधुलिका उज्जवल के मस्ती भरे गीतों से समा बांधा। परिषद अध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रान्तीय अध्यक्षा राजश्री गांधी, राष्ट्रीय मन्त्री जयराज आचार्य, पन्नालाल शर्मा के आतिथ्य में आयोजनों की धूम रही। संचालन कविता जोशी एवं मंजू खाण्उिया ने किया।
गुलाब बाग में आयोजन
इधर, भारतीय विकास संस्थान की ओर से गुलाब बाग में पंडित विनोद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में संस्थान अध्यक्ष अजबसिंह यादव की उपस्थिति में मातृ शक्ति ने ढोल की थाप मजीरा और चंग पर रसिया-लोक गीत सुनाए। वेदप्रकाश यादव, याद राम, गणेशशंकर तिवारी, प्रभुदयाल विकल, सी.एस. यादव समीर सिंह, राजेश यादव, जोगेन्द्र विश्वकर्मा, एन.एल. शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
समाज ने ली शपथ
मेवाड़ राजपूत समाज सेवा संस्थान गोवद्र्धन विलास की ओर से गोवद्र्धन सागर की पाल पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने समूह में होली का त्योहार मनाया। इस मौके पर नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। कार्यकारिणी में निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष शंभुसिंह सांखला, कार्यकारिणी संरक्षक सुखदेवसिंह सिसोदिया, मुख्य संरक्षक हुक्मसिंह चौहान, उप संरक्षक हरिसिंह सोलंकी, हरिसिंह चौहान, महामंत्री यशवंतसिंह चौहान, सीनियर अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी की शपथ ली।

Home / Udaipur / होली के दिन सब मिल जाते हैं, रंगों के रंग खिल जाते हैं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो