scriptराजनैतिक सम्मान एवं वार्षिक कैलेण्डर विमोचन का निर्णय | Annual calendar release | Patrika News
उदयपुर

राजनैतिक सम्मान एवं वार्षिक कैलेण्डर विमोचन का निर्णय

चेतन मुसलिया को बनाया संयोजक

उदयपुरDec 11, 2019 / 02:44 am

Pankaj

राजनैतिक सम्मान एवं वार्षिक कैलेण्डर विमोचन का निर्णय

राजनैतिक सम्मान एवं वार्षिक कैलेण्डर विमोचन का निर्णय

उदयपुर . अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संस्थान का वार्षिक कैलेण्डर विमोचन एवं राजनैतिक सम्मान समारोह 15 दिसम्बर रविवार को सर्वऋतु विलास स्थित दिगम्बर जैन मंदिर महावीर भवन में आयोजित किया जाएगा।
संस्थान परम सरंक्षक कुन्तीलाल जैन ने बताया कि संस्थान की कार्यकारिणी बैठक संस्थान कार्यालय में दिल्ली राज्य प्रमुख डॉ. महावीर जैन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। जिसमें भीण्डर चिकित्सा शिविर के विश्लेषण के साथ ही कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तदनुसार समारोह में वर्ष 2020 का वार्षिक कैलेण्डर विमोचन के साथ राजनैतिक सम्मान जिसमें नगर निगम नगर परिषद बोर्ड में नवनिर्वाचित जैन समाज के सभी पार्षदों का सम्मान किया जाएगा।
जैन ने यह भी बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि आयकर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त एम. रघुवीर, विमोचनकर्ता अध्यक्ष, सकल दिगम्बर जैन समाजए उदयपुर शान्तिलाल वेलावत एवं कार्यक्रम अध्यक्ष मुख्य ट्रस्टी, दिगम्बर जैन मंदिर, सर्वऋतु विलास, उदयपुर के शान्तिलाल भोजन होंगे। समारोह के कार्यक्रम संयोजक चेतन मुसलिया को बनाया गया है।
संस्थान राष्ट्रीय महामंत्री सुमतिचन्द्र जैन ने बताया कि समारोह में संस्थान के राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न राज्यों के राज्य प्रमुख, संरक्षक, विभिन्न प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी व संस्थान के सदस्य परिवार भाग लेंगे।

Home / Udaipur / राजनैतिक सम्मान एवं वार्षिक कैलेण्डर विमोचन का निर्णय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो