scriptउदयपुर में सीडब्ल्यूसी सदस्य बंद को लेकर बोले कि कांग्रेस….. | bharat bandudaipur band | Patrika News
उदयपुर

उदयपुर में सीडब्ल्यूसी सदस्य बंद को लेकर बोले कि कांग्रेस…..

www.patrika.com/rajasthan-news

उदयपुरSep 09, 2018 / 01:19 pm

Mukesh Hingar

raghuveer meena pc

उदयपुर में सीडब्ल्यूसी सदस्य बंद को लेकर बोले कि कांग्रेस…..

उदयपुर. कांग्रेस की ओर से सोमवार को भारत बंद को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। उदयपुर में कांग्रेस सीडब्ल्यूसी के सदस्य रघुवीर सिंह मीणा ने रविवार को उदयपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जनता की जेब पर मोदी सरकार ने पेट्रोल, डीलज व रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी करके जो भार डाला है उसका कांग्रेस विरोध करती है। मीणा ने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल के अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में भाव कम होने के बाद बावजूद भी दाम बढ़ाकर जनता के जेब पर भार डाला है। रघुवीर ने कहा कि उदयपुर में लोगों, व्यापारिक संस्थानों और अन्य का साथ लेकर कांग्रेस पार्टी सोमवार को पूर्ण बंद कराएंगी, उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह बंद पूरी तरह से शांति पूर्ण रहेगा। इस दौरान उदयपुर शहर अध्यक्ष गोपाल शर्मा, देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला, पीसीसी सदस्य पंकज शर्मा, नीलिमा सुखाडिय़ा, पीसीसी सदस्य सुरेश श्रीमाली, दिनेश श्रीमाली, ब्लॉक अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़, पूरण मेनारिया, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा चोरडिय़ा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मोहसिन खान, मोहनलाल शर्मा, फिरोज अहमद शेख, कांग्रेस के कौशल नागदा, रंजना साहू, दिनेश दवे, आदि उपस्थित थे।
READ MORE : भारत बंद को लेकर cwc मेम्बर रघुवीर मीणा से बातचीत

कांग्रेस विधिक सहलाकार कमेटी की बैठक
उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी अरुण टाक ने बताया शनिवार को शहर जिला कांग्रेस विधिक सहलाकार कमेटी की बैठक उदयपुर में हुई। बैठक वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ महिला एवं युवा अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
READ MORE : लगन और प्रेरणा के दम से जागा पढ़ाई का जज्बा


कमेटी के संयोजक कपिल टोड़ावत के साथ प्रकाश पानेरी, कंचन सिंह हिरण, त्रिभुवननाथ पुरोहित, गोपाल सनाढ्य, इरफान अली, अनुराग शर्मा, फतहलाल नागौरी, राव रतन सिंह, भरत वैष्णव, आशा माली, मनीष श्रीमाली, संगीता नागदा, हनुमान प्रसाद शर्मा, प्रफुल करणपुरिया, ओम श्रीमाली, सैयद बन्टी, हेमन्त जोशी, मो. शरीफ छीपा आदि उपस्थित थे। सभी को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, उपाध्यक्ष गणेश राजोरा, महामंत्री दीपांकर चक्रवती, पूर्व प्रतिपक्षनेता दिनेश श्रीमाली ने संबोधित किया।

Home / Udaipur / उदयपुर में सीडब्ल्यूसी सदस्य बंद को लेकर बोले कि कांग्रेस…..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो