scriptउदयपुर में बन रहे बर्ड पार्क में तोतों का आशियाना हुआ तैयार, अब एमू की बारी | Bird Park At Udaipur Gulabbagh Udaipur | Patrika News
उदयपुर

उदयपुर में बन रहे बर्ड पार्क में तोतों का आशियाना हुआ तैयार, अब एमू की बारी

बर्ड पार्क के एनक्लोजर में रहेंगे दस प्रकार के तोते…

उदयपुरNov 08, 2017 / 03:05 pm

Mukesh Hingar

BIRD PARK
उदयपुर . गुलाबबाग जंतुआलय में बन रहे बर्ड पार्क में तोतों का आशियाना बनकर तैयार हो गया है और अब एमू का घर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। तोतों के एनक्लोजर में करीब दस प्रकार के सेक्शन होंगे जिसमें विविध प्रकार के तोतें रहेंगे। बर्ड पार्क में जैसे ही दो दिन पूर्व तोतों का एनक्लोजर बनाने का कार्य पूरा हुआ तो संवेदक को वन विभाग ने एमू के सेक्शन बनाने के लिए डिजाइन दे दी और काम शुरू करवा दिया। मुख्य वन संरक्षक राहुल भटनागर के अनुसार हम चाहते हैं कि तय समय सीमा से पहले बर्ड पार्क बन जाए। इसके चलते इस कार्य को तेजी से करवाया जा रहा है।
इन प्रजातियों के होंगे तोते

– एशियन : एलेक्जेंरिन, रोज-रिंगड, रेड बे्रस्टेड, प्लम हैडेड
– अफ्रीकन : सेनगल, ग्रे-पेरेट
– ऑस्ट्रेलियन : बाराबंद, रॉक पेब्बलर, सल्फर क्रेस्ट कॉकाटू
– अमरीकन : ब्लू एंड गोल्ड मकाऊ एवं सन कॉन्यूर
एक नजर में
– 11.49 करोड़ रुपए की। अनुमानित लागत आएगी बर्ड पार्क पर।
– 8 करोड़ रुपए दिए पर्यटन विभाग ने।
– 1.75 करोड़ रु. नगर निगम का अंशदान।
– 1.74 करोड़ रुपए यूआईटी का अंशदान।
READ MORE: उदयपुर: नोटबंदी के समय जमा करवाए थे एक साथ 9 लाख रुपए, बैंक ने यह कह कर कर दी थी कटौती, अब बैंक को दिया दोषी करार

यह भी खास होगा बर्ड पार्क में
– पक्षियों के लिए अध्ययन का मंच।
– पक्षी संवर्धन का उत्कृष्ट केन्द्र।
– स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देना।
– ग्रीन मुनिया के लिए प्रजनन कार्यक्रम।
ऐसा होगा हमारा बर्ड पार्क

मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) राहुल भटनागर ने बताया कि उदयपुर का बर्ड पार्क गुलाबबाग के 5.11 हैक्टेयर क्षेत्र में स्थापित होगा जिसमें 11 पक्षीघर बनाए जाएंगे। इनमें मकाव, काकातू, तोते, जलपक्षी, उल्लू, शिकरे, गिद्ध व बाज़, मुर्ग, मुनिया, पेसेराइल, ईमू, हॉर्नबिल व पहाड़ी मैना आदि के पक्षीघर बनाए जाने प्रस्तावित हैं। इसके साथ ही पक्षी अस्पताल, वॉच टावर, जनसुविधाएं, शिक्षण केन्द्र के साथ ही सौंदर्यीकरण के कार्य पार्क स्थल पर कराए जाएंगे। पार्क के लिए कार्य योजना कन्सल्टेंसी कंपनी मै. ग्रीन प्रो इण्डिया कन्सल्टेंट्स प्रा.लि. ने तैयार की है।
BIRD PARK

Home / Udaipur / उदयपुर में बन रहे बर्ड पार्क में तोतों का आशियाना हुआ तैयार, अब एमू की बारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो