scriptभाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया का आरोप राजस्थान में सरकार पूरी तरह फेल हो गई | bjp rajasthan president dr satish poonia attack gehlot govt in mewar | Patrika News
उदयपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया का आरोप राजस्थान में सरकार पूरी तरह फेल हो गई

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष उदयपुर, एकलिंगजी व नाथद्वारा में धार्मिक यात्रा पर
 

उदयपुरMay 07, 2022 / 12:31 pm

Mukesh Hingar

dr_satish_poonia.jpg

dr_satish_poonia.jpg

उदयपुर/नाथद्वारा. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. सतीश पूनिया ने शुक्रवार को मेवाड़ में गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। सरकार की नीतियां जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है।
पूनिया धार्मिक यात्रा पर शुक्रवार शाम नाथद्वारा पहुंचे। इससे पहले डबोक एयरपोर्ट पर उदयपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पूनिया ने एकलिंगनाथ महादेव के भी दर्शन किए। वहां भाजपा नेता प्रमोद सामर, भंवर सिंह पंवार, राजसमंद जिला अध्यक्ष मानसिंह बारहठ, पूर्व विधायक बंशीलाल, महापौर गोविंद सिंह टाक, भाजपा नेता अशोक कुमार मोड, नारायण लाल गमेती, बंशीलाल कुम्हार, इससे पूर्व डबोक एयरपोर्ट पर भाजपा नेता सुशील मूंदड़ा, नगर निगम समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी, दिनेश गुप्ता, पूर्व पार्षद नानालाल वया, लवदेव बागड़ी, देहात जिला उपाध्यक्ष रामकृपा शर्मा, प्रदीप श्रीमाली आदि ने स्वागत किया।
एकलिंगजी में पूनिया का स्वागत
इधर, नाथद्वारा के न्यू कॉटेज में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार शासन को चलाने में बुरी तरह असफल हो गई है। पूनिया ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियां जनता के प्रति कतई जवाबदेही नहीं है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया का आरोप राजस्थान में सरकार पूरी तरह फेल हो गई
उन्होंने राज्य में कानून और शांति व्यवस्था को लेकर भी मुख्यमंत्री को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि सीएम खुद अपने ‘घर’ में बिगड़ते हालात को रोकने में कमजोर रहे। उन्होंने मंदिर पहुंचकर प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किए। मंदिर में उनकी परम्परागत ढंग से अगवानी की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पूनिया ने न्यू कॉटेज में अपने हाथों से जग से कुल्हड़ में चाय भरकर पिलाई। बाद में वे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित के घर भी गए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया का आरोप राजस्थान में सरकार पूरी तरह फेल हो गई

Home / Udaipur / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया का आरोप राजस्थान में सरकार पूरी तरह फेल हो गई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो