scriptभाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया 9 को उदयपुर में, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश | bjp rajasthan president satish punia-udaipur-nagar nigam election 2019 | Patrika News
उदयपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया 9 को उदयपुर में, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

नगर निगम चुनाव 2019
 

उदयपुरNov 08, 2019 / 10:22 am

Mukesh Hingar

कांग्रेस ने आज तक अल्पसंख्यक समुदाय को वोट बैंक ही माना—सतीश पूनियां

कांग्रेस ने आज तक अल्पसंख्यक समुदाय को वोट बैंक ही माना—सतीश पूनियां

उदयपुर. उदयपुर भाजपा शहर की ओर से शनिवार शाम 4 बजे शोभागपुरा स्थित ओकेजन गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली ने बताया कि सम्मेलन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीष पुनिया कार्यकर्ता को सम्बोधित करेंगे। इधर, भाजपा ने गुरुवार को नगर निगम चुनाव के जनसम्पर्क अभियान का आगाज जगदीश चौक से किया। विस में प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद कटारिया ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया, रैली घंटाघर, बड़ा बाजार, मोचीवाड़ा, मंडी की नाल, झीरीरेत, अस्थल मंदिर होते हुए सुरजपोल चौराहा पर समाप्त हुई। समाप्ति पर गुलाब चंद कटारिया ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे नमन किया।
कटारिया ने जनता के सामने रखे आयड़ व सिटी बसों के प्रोजेक्ट

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने फिर आयड़ नदी व सिटी बसों के प्रोजेक्ट जनता के सामने रखते हुए जल्द पूरा करने की बात कही। कटारिया ने बुधवार को यहां एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा ने २५ साल से उदयपुर में बोर्ड बनाकर विकास की जो नींव रखी है उसे और आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयड़ नदी का जो प्रोजेक्ट बनाया है भाजपा अब उसे साकार करेगी। उन्होंने कहा कि आयड़ नदी ३६५ दिन बहती रहे और उसके आसपास के इलाके को विकसित किया जाएगा। कटारिया ने कहा कि शहर में बेहतर परिवहन सुविधा के लिए सिटी बसों का कार्य स्मार्ट सिटी में नहीं आता है तो अब नगर निगम अपने स्तर पर ही सिटी बसें चलाएगा। टूटी सडक़ों पर कटारिया ने जनता की बजाय विकास की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पूरे शहर में सीवरेज का नेटवर्क बिछाया जा रहा है तो थोड़ी समस्या तो होगी, सडक़ें भी टूटेंगी लेकिन दूसरा पहलू भी देखना चाहिए। कटारिया ने महापौर पद के उम्मीदवार के सवाल पर खुलकर तो नहीं बताया लेकिन संकेत दिए कि जी.एस. टांक के अनुभव का फायदा भी शहर लेगा।
कांग्रेस की सूची में भाई-भतीजावाद

कटारिया ने कहा कि भाजपा ने पूरी कसरत व चर्चा के बाद सूची जारी की। पहली बार सूची को लेकर इतनी गहनता से मंथन किया और इसमें जमीन पर पार्टी के लिए कार्य करने वालों को मौका दिया गया न कि भाई-भतीजावाद। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भाई-भतीजावाद और अपनों को सूची में ऑब्लाइज्ड किया है। सूची में डीसीसी अध्यक्ष के परिवार के सदस्यों को टिकट देने से लेकर कांग्रेस नेताओं के चहेतों को टिकट दे देने का तंज कसा। उन्होंने कहा कि महापौर का कोई बड़ा चेहरा सूची में नहीं है। इससे पहले उन्होंने निकाय चुनाव के फॉर्मूले को बदलने को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ७० में से ६० सीटें जीतने का दावा किया।

Home / Udaipur / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया 9 को उदयपुर में, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो