scriptप्रदेश की कांग्रेस सरकार के लिए भाजपा खड़ी करेगी नई मुसीबत | BJP will create new trouble for the Congress government of the state | Patrika News
उदयपुर

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के लिए भाजपा खड़ी करेगी नई मुसीबत

प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा खोलेगी मोर्चा, भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में हुआ मंथन

उदयपुरJan 27, 2019 / 11:48 pm

Sushil Kumar Singh

udaipur

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के लिए भाजपा खड़ी करेगी नई मुसीबत

उदयपुर. लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय भारतीय जनता पार्टी प्रदेश स्तर पर प्रस्तावित रणनीति के तहत किसानों की कर्ज माफी में टालमटोल, बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने की ठोस योजना लागू नहीं करने, स्वर्ण आरक्षण को प्रदेश में लागू करने में हो रही देरी को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाएगी। कार्ययोजना के तहत जिला एवं विधानसभा मुख्यालयों पर प्रदर्शन होंगे। इतना ही नहीं प्रदर्शन के बावजूद सरकार व्यवस्था में सुधार नहीं करती है तो 8 फरवरी को प्रदेश भर के कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे। कार्ययोजना के तहत प्रस्तावित रणनीति को लेकर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए प्रदर्शन को सफल बनाने की बात कही।
सुबह के समय भाजपा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों से भाजपा संतुष्ट नहीं है। कटारिया ने कहा कि प्रदेश में 59 लाख किसानों पर लगभग 99 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। भाजपा किसानों की कर्जमाफी का मुद्दा जनता की अदालत में लेकर जाएगी। 11 व 12 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा सत्र के दौरान सरकार ने 10 फीसदी स्वर्ण आरक्षण पर निर्णय नहीं किया तो आंदोलन होगा।
आज निकलेगी रैली
मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया कि सोमवार सुबह ११ बजे नगर निगम परिसर से प्रस्तावित रैली का प्रतिनिधित्व प्रतिपक्ष नेता कटारिया एवं ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा करेंगे। बापू बाजार, सूरजपोल, मार्शल चौराहा, धान मंडी तीज का चौक, दिल्ली गेट होते हुए रैली कलक्ट्री पहुंचेगी। प्रदर्शन के बाद दोपहर २ बजे जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।
मन की बात सुनी
मन की बात संयोजक रामजी वाष्र्णेय के संयोजन में नेता प्रतिपक्ष कटारिया, ग्रामीण विधायक मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, लोकसभा प्रभारी रवींद्र्र श्रीमाली, पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा, प्रमोद सामर, उपमहापौर लोकेश द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र बोर्दिया, मंडल प्रभारी पारस सिंघवी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अलका मूंदड़ा, महामंत्री विष्णु प्रजापति, राजमल चित्तौड़ा, उपाध्यक्ष जेपी जैन एवं अन्य ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।

Home / Udaipur / प्रदेश की कांग्रेस सरकार के लिए भाजपा खड़ी करेगी नई मुसीबत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो