scriptRajashan Assembly Elections : एक बूथ रहेगा ऐसा, जहां अधिकारी से लेकर कार्मिक होंगे दिव्यांग, प्रदेश में पहला बूथ होगा उदयपुर में | Booth For Divyangs In Rajasthan Assembly Elections, Udaipur | Patrika News
उदयपुर

Rajashan Assembly Elections : एक बूथ रहेगा ऐसा, जहां अधिकारी से लेकर कार्मिक होंगे दिव्यांग, प्रदेश में पहला बूथ होगा उदयपुर में

www.patrika.com/rajasthan-news

उदयपुरSep 28, 2018 / 08:27 pm

madhulika singh

assemly election 2018

assemly election 2018

धीरेंद्र जोशी/उदयपुर. विधानसभा चुनाव में इस बार उदयपुर में दिव्यांग के साथ नारी सशक्तीकरण का पैगाम दिया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र में एक बूथ ऐसा रहेगा, जहां केवल महिलाएं ही मतदान कराएंगी। वहीं, उदयपुर शहर में एक बूथ दिव्यांगों का होगा, जहां पीठासीन से लेकर हर अधिकारी व कार्मिक दिव्यांग रहेंगे। बकौल जिला प्रशासन संभवत: यह प्रदेश का पहला दिव्यांगों का बूथ होगा।
यहां प्रस्तावित है दिव्यांग बूथ
उदयपुर शहर के सेक्टर-4 स्थित गुरुनानक पब्लिक स्कूल में चार बूथ में से एक को दिव्यांग अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए चयन किया गया है। इसके लिए दिव्यांग अधिकारियों व कार्मिकों को चिन्हित करना भी शुरू कर दिया गया है। एक सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
महिला कार्मिकों का दल
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पहाड़ा के बूथ संख्या 115 का चयन महिला कार्मिकों के लिए किया गया है। इसमें पीठासीन से लेकर सभी अधिकारी-कर्मचारी महिलाएं ही होंगी। पहले आदर्श मतदान केंद्र को ही महिला कार्मिकों के लिए करने का निर्णय किया था लेकिन निर्वाचन आयोग ने इसे अलग से बनाने के निर्देश दिए ऐसे में महिला कार्मिकों मतदान केंद्र सभी विधानसभा में अलग से बनेगा।
READ MORE : rajasthankaran : मर्ज कम करने के बजाय और बढ़़ा़ गए.. देखें गौरव यात्रा के डेढ़़ माह बाद यहां क्‍या है हाल.. देखें क्‍या बोले लोग..

आदर्श मतदान केंद्र
जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श मतदान केंद्र बनाया जाएगा। इसमें बूथ के रंग रोगन से लेकर मतदाताओं के लिए छाया-पानी, शौचालय, बिजली-पानी आदि सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस बूथ के लिए चुनाव आयोग ने विशेष गाइड-लाइन जारी की है।
मिलेगा प्रोत्साहन
जिला कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक ने बताया कि जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग के निर्देश पर आदर्श और महिला मतदान केंद्र की स्थापना की जाएगी। दिव्यांगों को प्रोत्साहित करने के लिए उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में एक बूथ का चयन दिव्यांग अधिकारियों के लिए किया गया है। इसके लिए प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने पर संभवत: यह प्रदेश का पहला मतदान केंद्र होगा जिस पर दिव्यांग अधिकारी मतदान करवाएंगे।

Home / Udaipur / Rajashan Assembly Elections : एक बूथ रहेगा ऐसा, जहां अधिकारी से लेकर कार्मिक होंगे दिव्यांग, प्रदेश में पहला बूथ होगा उदयपुर में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो