उदयपुर

उदयपुर में कांग्रेस का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, कर्मचारियों की सुनवाई नहीं होती, सरकार लगी है सम्पत्तियां बेचने में

– कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार को चार साल का जश्न मनाने की बजाय आईने देखने की सलाह देते हुए कोसा है। कांग्रेस ने मंगलवार को कलक्ट्रेट के बाहर प्रद

उदयपुरDec 13, 2017 / 02:44 am

Mukesh Hingar

उदयपुर . कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार को चार साल का जश्न मनाने की बजाय आईने देखने की सलाह देते हुए कोसा है। कांग्रेस ने मंगलवार को कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया और कहा कि सरकार कर्मचारियों को सुन नहीं रही है, वह तो सरकारी सम्पत्तियां बेचने में लगी है।
 

READ MORE : राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों में छाया उत्साह, युवाओं में खुशी की लहर, मनाया जश्न


पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, शहर अध्यक्ष गोपाल शर्मा व देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और भाजपा की प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। नेताओं ने कहा कि सरकार का अपनी पूर्ति के अलावा किसी पर ध्यान नहीं है। शहर अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि पहले हिन्दुस्तान जिंक और लक्ष्मीविलास को बेच दिया और अब सरकार उदयपुर के आनंद भवनजयपुर की खासा कोठी को बेचने की तैयारी कर रही है।
 

सरकार की नीयत में खोट है इसलिए वह जनता व कर्मचारियों की सुनवाई की बजाय इन सरकारी सम्पत्तियों को बेचने में लगी है। देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला ने कहा कि चिकित्सालयों में स्टाफ नहीं, 108 एम्बुलेंस कई जगह खराब पड़ी है, किसी के टायर नहीं है, सरकार को इन सबसे कोई लेना-देना नहीं है।
 

प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित : गिरिजा
पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. व्यास ने कहा कि राज्य में महिलाओं की स्थिति बहुत खराब है। सरकार ने महिलाओं के लिए हवा-हवाई बातें की लेकिन हकीकत तो यह है कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। किसान परेशान हैं, बेरोजगार धक्के खा रहा हैं, मंहगाई ने कमर तोड़ दी है और कानून-व्यवस्था नियंत्रण में नहीं है।
 

सभा को झाड़ोल विधायक हीरालाल दरांगी, पूर्व विधायक सज्जन कटारा, त्रिलोक पूर्बिया, प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा, कांग्रेस नेता चन्दा सुहालका, सुरेश सुथार, पूरण मेनारिया, मुजीब सिद्दिकी, केवलचन्द लबाना, बाबूलाल गवरी, दीपक सुखाडिय़ा, गोपाल नागर आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता गणेश डागलिया, मोहनलाल शर्मा, मोहम्मद अयुब छीपा, जयप्रकाश निमावत, सुधीर जोशी आदि उपस्थित थे।
 

कांग्रेस ने कहा ये कैसा राज

-चेन स्नेचिंग की घटनाएं शहरी क्षेत्र में बड़ी संख्या में होती है लेकिन अब ये गांवों तक पहुंच गई है।

-पंचायतीराज को इस सरकार ने कमजोर किया है, गांवों में पंचायतों की स्थितियां खराब है, सरकार सिर्फ राजनीति कर रही है।
-डॉक्टर, कर्मचारी हड़ताल पर है, आम जनता असुरक्षित है, अपराध के आंकड़ों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।

Home / Udaipur / उदयपुर में कांग्रेस का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, कर्मचारियों की सुनवाई नहीं होती, सरकार लगी है सम्पत्तियां बेचने में

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.