scriptvideo : महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण के लिए कांग्रेस ने उठाई आवाज, किया प्रदर्शन | Congress Protest For 33 percent Reservation For Women Udaipur | Patrika News
उदयपुर

video : महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण के लिए कांग्रेस ने उठाई आवाज, किया प्रदर्शन

33 फीसदी आरक्षण के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन

उदयपुरOct 31, 2017 / 05:43 pm

Mukesh Hingar

congress protest
 

उदयपुर . शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं उदयपुर शहर महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को उदयपुर कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया गया। देश में महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण देने की मांग को लेकर हुए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की एवं मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की। महिलाओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पक्ष में नारेबाजी करते हुए मोदी सरकार से मांग की कि देश में महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण देने के कानून को लागू करे। प्रदर्शन में उदयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष चंदा सुहालका, कांग्रेस नेता पंकज कुमार शर्मा, सुरेश श्रीमाली सहित कई नेताओं ने बाद ने जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन भी दिया जिसमें सरकार से महिलाओं को 33% आरक्षण देने की मांग की गई।
ये है विधेयक

महिला आरक्षण विधेयक संविधान में 85वें संशोधन का विधेयक है। इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फ़ीसदी सीटों पर आरक्षण का प्रावधान है। इसी 33 फ़ीसदी में से फिर एक-तिहाई सीटें अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षित की जानी हैं। लेकिन इस विधेयक के बारे में अब ये कहा जाने लगा है कि ये शायद ही कभी संसद से पास हो बल्कि कुछ युवा सांसद तो अब मज़ाक में ये तक कहने लगे हैं कि अगर वे आज से 50 साल बाद दोबारा लोकसभा में आते हैं तब भी ये विधेयक चर्चा का विषय बना रहेगा।
READ MORE: PATRIKA STING : ड्यूटी समय में डॉक्‍टर साहब घर पर देख रहे थे मरीज , पत्रिका पहुंचा घर तो उड़़ गए होश…देखें वीडियो

एबीवीपी ने कलेक्ट्रट पर किया प्रदर्शन

उदयपुर. केरल में संघ कार्यकर्ताओं पर हो रही हत्याओं के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने केरल सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की और जांच की मांग की। संगठन मंत्री पूरण कुमार ने बताया कि विरोध स्वरूप संगठन की ओर से साप्ताहिक कार्यक्रम होंगे। 11 नवंबर को तिरुवन्तपुरम में होने वाले प्रदर्शन में संभाग से करीब 500 कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Home / Udaipur / video : महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण के लिए कांग्रेस ने उठाई आवाज, किया प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो