scriptयुवक का शव फंदे पर मिला, हत्या की आशंका पर 5 घंटे तक हंगामा | Dead body of the young man on the noose | Patrika News
उदयपुर

युवक का शव फंदे पर मिला, हत्या की आशंका पर 5 घंटे तक हंगामा

शहर के करीब बेदला का मामला, पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया हिरासत में, शहर में फैली हत्या की अफवाह

उदयपुरJul 04, 2022 / 12:55 am

Pankaj

युवक का शव फंदे पर मिला, हत्या की आशंका पर 5 घंटे तक हंगामा

युवक का शव फंदे पर मिला, हत्या की आशंका पर 5 घंटे तक हंगामा

सुखेर थाना क्षेत्र के बेदला में स्थित गैराज में रविवार सुबह युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों और क्षेत्रवासियों ने हत्या की आशंका जताते हुए मुर्दाघर के बाहर हंगामा किया। पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए उन्हें हिरासत में लिया है। उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाने पर परिजनों ने शव उठाया। शहर में हत्या की अफवाह फैल गई, लेकिन पुलिस ने मामला आत्महत्या का माना है।
पुलिस ने बताया कि सुखदेवी नगर बेदला निवासी रविन्द्र सिंह (38) पुत्र लक्ष्मणसिंह चौहान का शव फंदे पर लटका मिला। शव पेसेफिक मेडिकल कॉलेज भीलों का बेदला रोड के पास स्थित उसके गैराज पर मिला। शव मुर्दाघर पहुंचाया, जहां हत्या की आशंका पर परिजनों, परिचितों ने हंगामा कर दिया। युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़ गए, वहीं शव उठाने से इनकार कर दिया। विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर जमा हो गए। एएसपी हर्ष रत्नू, थानाधिकारी दलपतसिंह ने लोगों से समझाइश की। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। करीब 5 घंटे बाद माहौल शांत हुआ। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव लिया।
परिजन बोले- शव पर चोट के निशान

बताया कि शनिवार देर शाम तक रविंद्र सिंह के घर नहीं आने और कॉल भी रिसीव नहीं करने पर पिता लक्ष्मणसिंह गैराज पहुंचे तो बेटे का शव लटका मिला। परिजनों ने गैराज के आसपास के कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया। मृतक के पिता ने बताया कि रविंद्र को आर्थिक रूप से कोई परेशानी नहीं थी। ऐसे में वह सुसाइड नहीं कर सकता। फंदे पर लटके शव पर भी चोटों के निशान थे।

Home / Udaipur / युवक का शव फंदे पर मिला, हत्या की आशंका पर 5 घंटे तक हंगामा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो