5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ से ट्रेन में उदयपुर पहुंचा मुक-बधिर किशोर

इशारों में समझी बात, अपने स्टेशन का फोटो देख पहचाना, सिटी रेलवे स्टेशन पर मिला गुमशुदा बालक, रेलवे चाइल्ड लाइन ने दिलाया अस्थाई आश्रय
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

pankaj vaishnav

•

Updated: 8 Apr 2022, 4:16 PM IST

लखनऊ से ट्रेन में उदयपुर पहुंचा मुक-बधिर किशोर

लखनऊ से ट्रेन में उदयपुर पहुंचा मुक-बधिर किशोर

लखनऊ का एक मुक-बधिर किशोर ट्रेन में सवार होकर उदयपुर तक पहुंच गया। उसके यहां सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर रेलवे चाइल्ड लाइन ने संभाला। उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करके अस्थाई आश्रय दिलाया।
जतन संस्थान की ओर से संचालित रेलवे चाइल्ड लाइन टीम ने आउटरीच के दौरान एक बालक लावारिस स्थिति में पाया। बालक बोलने में असमर्थ है, जिसे टीम की ओर से काउंसलिंग करने पर पता चला कि वह लखनऊ में किसी झोपड़पट्टी क्षेत्र में रहने वाला है। मां की मौत हो चुकी है, वहीं पिता का कोई पता नहीं है। बालक सुन भी नहीं पाता है। इशारों से बात की गई थी, जिससे कुछ जानकारी मिल पाई।
रेलवे चाइल्ड लाइन समन्वयक मोहनलाल लौहार ने बताया कि बालक को अन्य रेलवे स्टेशनों के फोटो बताए तो पता चल पाया कि वह लखनऊ का रहने वाला है। टीम ने आरपीएफ थाना प्रभारी से बात कर रोजनामचा रिपोर्ट दर्ज कराई। सीडब्ल्यूसी उदयपुर में पेश किया गया। सीडब्ल्यूसी उदयपुर की ओर से मुक-बधिर बालक छात्रावास, बेदला में आश्रय देने का आदेश दिया। टीम द्वारा बच्चे को शेल्टर होम आश्रय के लिए भेजा गया। टीम से सीता जाट, चार्ली सालवी भी मौजूद थे।

ये खबरें भी पढ़ें....

गर्मी में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराएं -बामनिया

कार्यकर्ता की हत्या पर भाजपा पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन

रसायनशाला में आग, दो कार्मिकों की जान पर बन आई

चित्तौडग़ढ़ मार्ग की कॉलोनियां 20 साल से प्यासी

रेलवे ट्रेक इलेक्ट्रिफिकेशन करने में सबसे आगे हम

कश्मीर फाइल्स के विरोधी झूठे, फिल्म राम मंदिर पर भी बननी चाहिए - साध्वी ऋतम्भरा