scriptदेव उठनी एकादशी पर हुए दीपदान व तुलसी विवाह | dev diwali udaipur | Patrika News
उदयपुर

देव उठनी एकादशी पर हुए दीपदान व तुलसी विवाह

देव उठनी एकादशी पर हुए दीपदान व तुलसी विवाह

उदयपुरNov 09, 2019 / 08:21 pm

प्रमोद कुमार सोनी

देव उठनी एकादशी पर हुए दीपदान व तुलसी विवाह

देव उठनी एकादशी पर हुए दीपदान व तुलसी विवाह

उदयपुर. देव प्रबोधिनी एकादशी पर शुक्रवार को शुभ व मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इस मौके पर घर- घर दीपदान किया गया। इस अवसर मंदिरों में विशेष अनुष्ठान व आयोजन हुए। घरों के बाहर व अंदर रंगोली बनाई गई व शाम को दीपक जलाए गए। महिलाओं ने घर की देहलीज पर दीपक जलाए। मंदिरों व जलाशयों पर भी दीपदान हुआ। वही कार्तिक स्नान करने वालो ने भी पीछोला पर दीपदान किया। कार्तिक स्नान करने वालों ने पीछोला में स्नान करने के बाद पूजा- अर्चना कर ५, ११, २१, दीपक जलाए व झील में विसर्जित किए। शहर के प्रमुख जगदीश मन्दिर में भगवान जगन्नाथ को विशेष शृंगार धराया गया। मन्दिर में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शाम को तुलसी विवाह हुआ। इसके लिए मंडप सजाया गया। पुजारी हुकमराज व रामगोपाल ने बताया कि शाम को भगवान जगन्नाथराय का तुलसीजी के साथ विवाह हुआ। भक्तों ने भजन कीर्तन किए व कन्यादान किया। इधर, शहर के समीप बिछड़ी में तुलसी विवाह हुआ। ठाकुरजी की बारात निकाली गई। बारात उदयसागर चौराहे स्थित हनुमान मंदिर में बिछड़ी से गाजे-बाजे के साथ मंदिर तक पहुंची। इसके बाद विधि-विधान से तुलसी विवाह सम्पन हुआ। करीब 80 जोड़ों ने एक साथ पूर्णाहुति दी और ठाकुर जी व तुलसी माता जी का विवाह संपन्न कराया।

Home / Udaipur / देव उठनी एकादशी पर हुए दीपदान व तुलसी विवाह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो