scriptदेव प्रबोधिनी एकादशी पर दीपमान, मंदिरों में हुए तुलसी विवाह व कई आयोजन… | dev prabidhini ekadashi deepdaan in udaipur | Patrika News
उदयपुर

देव प्रबोधिनी एकादशी पर दीपमान, मंदिरों में हुए तुलसी विवाह व कई आयोजन…

देव प्रबोधिनी एकादशी पर दीपमान
-मंदिरों में हुए तुलसी विवाह व कई आयोजन

उदयपुरNov 20, 2018 / 12:18 pm

Sikander Veer Pareek

devjhulni

देव प्रबोधिनी एकादशी पर दीपमान, मंदिरों में हुए तुलसी विवाह व कई आयोजन…

उदयपुर. देव प्रबोधिनी एकादशी सोमवार को घर-घर दीपदान कर श्रद्धा के साथ मनाई गई। इसके साथ ही मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर मंदिरों में विभिन्न आयोजन हुए, तो सामूहिक विवाह के आयोजन भी हुए। देव प्रबोधिनी यानी लोड़ी दीपावली पर घरों में रंगोली बनाई गई और संध्या में दीपक जलाए गए। इस अवसर पर मंदिरों और जलाशयों पर दीप दान हुए। शहर के प्रमुख जगदीश मंदिर में देवप्रबोधिनी एकादशी पर्व भगवान जगन्नाथ राय को विशेष शृंगार धराया गया। इस अवसर पर मंदिर में सुबह से शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा।
READ MORE : VIDEO : लोड़ी दिवाली पर थामा एक-दूजे का हाथ, 24 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में….

शाम को तुलसी विवाह का आयोजन हुआ जिसके लिए सभा मंडप में मंडप सजाया गया। पुजारी हुकमराज व रामगोपाल ने बताया कि शाम को भगवान जगन्नाथराय का तुलसी जी के साथ विवाह का हुआ। तुलसी विवाह के लिए मांजी की बावड़ी स्थित मांजी मंदिर से बैड़बाजों के साथ भगवान की बारात जगदीश मंदिर पहुंची, जहां मंत्रोच्चार के साथ तुलसी विवाह की रस्में सम्पन्न हुई। इस मौके पर भक्तों ने बधाई गीत गाए।

Home / Udaipur / देव प्रबोधिनी एकादशी पर दीपमान, मंदिरों में हुए तुलसी विवाह व कई आयोजन…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो