scriptथूर की पाल पर विकास कार्य का गृहमंत्री कटारीया ने किया लोकार्पण | development work, UIT Udaipur | Patrika News
उदयपुर

थूर की पाल पर विकास कार्य का गृहमंत्री कटारीया ने किया लोकार्पण

www.patrika.com/rajasthan-news

उदयपुरSep 30, 2018 / 05:30 pm

Krishna

प्रमोद सोनी/उदयपुर.नगर विकास प्रन्यास द्धारा थूर की पाल पर करवाये गये विकास कार्य का लोकार्पण शनिवार को किया। नगर विकास प्रन्यास द्वारा प्रथम चरण में 36.67 लाख का कार्यादेश जारी कर पाल पर 55 मीटर लम्बाई एवं 6.50 मीटर चौड़ाई में घाट एवं एनीकट, चट्टानों के बीच गढ्ढे भरने का कार्य, वृक्षारोपण इत्यादि कार्य किये गये कार्यो का लोकार्पण गृहमंत्री कटारीया ने किया।इस अवसर पर न्यास अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली, नगर निगम उप महापौर लोकेश द्विवेदी,बडगांव उप प्रधान उषा डांगी, थूर सरपंच जमना देवी डांगी, समाजसेवी भोपाल सिंह राणा, राजेश जोशी, मंडल मण्डल अध्यक्ष सुन्दर सिंह भण्डारी ट्रस्ट की देवनारायण धायभाई, न्यास अधीक्षण अभियंता संजीव शर्मा, अधिशाषी अभियन्ता मुकेश जानी, सहायक अभियंता चतर सिंह चौहान आदि उपस्थित थे। न्यास अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली ने बताया कि माउण्ट-आबू एवं जोधपुर की तरफ से उदयपुर शहर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों हेतु पर्यटन की दृष्टि से एवं शहरवासियों सहित स्थानीय नागरिकों हेतु आमोद-प्रमोद की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थल है। वर्षाऋतु के दौरान थूर की पाल पर्यटन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थल होकर काफी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक सहित स्थानीय नागरिकों व शहरवासियों का आवागमन रहता है। नगर विकास प्रन्यास द्वारा प्रथम चरण में राशि रूपये 36.67 लाख का कार्यादेश जारी कर पाल पर 55.00 मीटर लम्बाई एवं 6.50 मीटर चौड़ाई में घाट एवं एनीकट बनाने का कार्य, चट्टानों के बीच गढ्ढे भरने का कार्य, वृक्षारोपण इत्यादि कार्य किये गये एवं द्वितीय चरण मेंं पाल पर बाउण्ड्रीवाल, कच्चा सड़क एवं अन्य विकास कार्य किये जाने हेतु राशि 18.78 लाख रूपये का कार्यादेश भी जारी कर दिया गया है।
READ MORE : छात्रों के साथ शिक्षक का सम्मान सराहनीय कदम: गृहमंत्री कटारिया

सर्जिकल स्ट्राइक डे को पराक्रम दिवस के रूप मे मनाया गया

उदयपुर के नवानिया स्थित पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में सर्जिकल स्ट्राइक डे को पराक्रम दिवस के रूप मे मनाया गया। इस दौरान महाविद्यालय से ग्राम पंचायत वल्लभनगर तक रैली निकाली गई। इसके बाद सभा हुई जिसमें मुख्य वक्ता पूर्व जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के जिलाध्यक्ष कर्नल गुमान सिंह ने सुरक्षा बलों के बलिदान विषय पर अपना उदबोधन दिया।

Home / Udaipur / थूर की पाल पर विकास कार्य का गृहमंत्री कटारीया ने किया लोकार्पण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो