scriptठाकुरजी के स्नान दर्शन में उमड़ेंगे भक्त | Devotees to see Thakurji's bath | Patrika News
उदयपुर

ठाकुरजी के स्नान दर्शन में उमड़ेंगे भक्त

ठाकुरजी के स्नान दर्शन में उमड़ेंगे भक्त- ज्येष्ठ पूर्णिमा 17 को

उदयपुरJun 15, 2019 / 11:49 am

Pramod

udaipur

ठाकुरजी के स्नान दर्शन में उमड़ेंगे भक्त

प्रमोद सोनी
उदयपुर. जेष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा सोमवार को भगवान जगन्नाथराय का ज्येष्ठाभिषेक होगा। इस दौरान प्रभु को दूध व केशर युक्त जल से स्नान करवाया जाएगा।जगदीश मंदिर के हेमेंद्र पुजारी ने बताया कि जेष्ठ पूर्णिमा सोमवार को जगदीश मंदिर में मनाई जाएगी। ठाकुरजी के दर्शन मंगला आरती ब्रह्म मुहर्त में सुबह 5 बजे होगी। इसके बाद सुबह सात बजे से पंचामृत स्नान कराकर स्नानयात्रा शुरू होगी। यह दिन बहुत ही खास महत्व का होगा। भक्त ठाकुरजी के स्नान करते हुए के दर्शन करेंगे।मंत्रोचार के साथ ठाकुरजी का 500 लीटर दूध से केशर युक्त जल से अभिषेक किया जाएगा। करीब दो से तीन घंटे तक भगवान का जेष्ठाभिषेक चलेगा। इसके बाद ठाकुरजी को केशरिया भात व दूध का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद केशरिया वस्त्र का शृंगार धारण करवाया जाएगा।इधर, सेक्टर ७ स्थित जगन्नाथधाम के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि सोमवार को जेष्ठ पूर्णिमा पर प्रभु का १०८ घड़ों से महास्नान होगा। महास्नान सुबह १२.१५ बजे से १०८ घड़ों से स्नान शुरू होगा। भाटी ने बताया कि महास्नान चारों स्वरूपों का होगा। जिसमें भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा, बलराम, सुदर्शन को सुगंधित गंगाजल पंचद्रवों से बने पंचामृत से प्रभु का अतिशय स्नान करवाया जाएगा। इसके बाद प्रभु को आमरस का भोग लगाया जाएगा।उन्होंने बताया कि अतिशय स्नान के बाद प्रभु सर्दी जुकाम से पीडि़त होकर पंद्रह दिन के लिए विश्राम पर चले जाएंगे। इस दौरान भक्त प्रभु के दर्शन नही कर सकेंगे। इस विश्राम अवधि में मान्यता के अनुसार प्रभु को स्वस्थ करने के लिए प्रभु को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया जाएगा। आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकम ३ जुलाई को प्रभु का स्वस्थ होगे। इस अवसर पर प्रभु को ५१ व्यजनों का भोग लगाया जाएगा। इस दिन प्रभु का प्राकोत्सव मनाया जाएगा। अगले दिन ४ जूलाई को प्रभु भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकलेगे। इस अवसर दौरान प्रभु भक्तों द्धारा।

Home / Udaipur / ठाकुरजी के स्नान दर्शन में उमड़ेंगे भक्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो