scriptइस समय करें मां लक्ष्मी की अगवानी और पूजन, ये रहेगा धनतेरस और दीपावली पूजन का शुभ मुहूर्त, Video | Diwali 2017: diwali pujan muhurat 2017 udaipur | Patrika News
उदयपुर

इस समय करें मां लक्ष्मी की अगवानी और पूजन, ये रहेगा धनतेरस और दीपावली पूजन का शुभ मुहूर्त, Video

उदयपुर. धनतेरस और दीपावली को लेकर पूजन विशेष मुहूर्त है।

उदयपुरOct 17, 2017 / 10:17 am

Dhirendra Joshi

Diwali 2017: diwali pujan muhurat 2017 udaipur
उदयपुर . धनतेरस और दीपावली को लेकर पूजन विशेष मुहूर्त है। पंडित जगदीश दिवाकर ने बताया कि धन तेरस को दोपहर 11.56 से 12.44 तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। श्री पूजन व यम दीपदान सायंकाल प्रदोष वेला 6.03 बजे के बाद रात 8.28 तक श्रेष्ठ रहेगा। इसी तरह से दीपावली पर उदयपुर संभाग के लिए गुरुवार को सुबह 6.38 से 8.03 बजे तक शुभ का चौघडिय़ा, सुबह 10.54 से 12.20 चर, 12.20 से 1.45 लाभ, 1.45 से 3.11 बजे तक अमृत का चौघडिय़ा रहेगा।
READ MORE: Dhanteras 2017: भगवान धन्वन्तरि पर इकलौता डाक टिकट निकाला था भारत नहीं बल्कि इस देश ने

इसके मध्य 11.56 से 12.44 तक अभिजीत मुहूर्त है। शाम 5.36 से 6.02 बजे तक शुभ और लक्ष्मी कुबेर पूजन सर्व श्रेष्ठ समय प्रदोष वेला शाम 6.02 से 8.33 तक रहेगा। अमृत और चर 6.02 से 9.11 बजे तक, मध्यरात्रि 12.20 से 1.45 लाभ का, अंतरात्री 3.29 से 6.38 बजे तक शुभ अमृत का और स्थिर लग्न में पूजा करने वाले वृष लग्न शाम 7.33 से 9.30 तक, सिंह लग्न में मध्यरात्रि 2.02 से 4.16 दीपावली पूजन का समय रहेगा।
Diwali 2017: diwali pujan muhurat 2017 udaipur
मंदिरों में होंगे मनोरथ


उदयपुर. दीपावली पर श्रीनाथजी और जगदीश मंदिर में विशेष मनोरथ होंगे। इसके साथ ही अन्य मंदिरों में भी विविध धार्मिक आयोजन होंगे। श्रीनाथजी मंदिर के अधिकारी कैलाशचंद्र पुरोहित ने बताया कि दीपावली पर गुरुवार सुबह 5.30 बजे मंगला, 9.45 बजे शृंगार, 11.30 बजे राजभोग, शाम को 5.15 बजे कान जगाई, 7 बजे से हटड़ी के दर्शन होंगे। इसके बाद सुबह 7 बजे से मंगला दर्शन, दोपहर 12.20 बजे से गोवर्धन पूजा, शाम 7.30 बजे से अन्नकूट के दर्शन होंगे।
Diwali 2017: diwali pujan muhurat 2017 udaipur
इधर, जगदीश मंदिर के पुजारी हुकमराज और रामगोपाल ने बताया कि दीपोत्सव के तहत प्रतिदिन भगवान जगदीश को अलग-अलग रंगों के शृंगार धराए जाएंगे। धनतेरस को भगवान को हरे रंग का शृंगार धराया जाएगा। रूप चौहदस को स्वर्ण शृंगार धराया जाएगा दीपावली पर रजत जरी से शृंगार होगा। भगवान के सम्मुख गडल्यो और हटड़ी के भजन गाए जाएंगे। दीपावली पर श्रीनाथजी और जगदीश मंदिर में विशेष मनोरथ होंगे। साथ ही अन्य मंदिरों में भी विविध धार्मिक आयोजन होंगे।

Home / Udaipur / इस समय करें मां लक्ष्मी की अगवानी और पूजन, ये रहेगा धनतेरस और दीपावली पूजन का शुभ मुहूर्त, Video

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो