scriptमेवाड़ के पूर्व प्रधानमंत्री को पूर्व सैनिकों का सलाम | Ex-servicemen did salute of Thakur Amarchand badava | Patrika News
उदयपुर

मेवाड़ के पूर्व प्रधानमंत्री को पूर्व सैनिकों का सलाम

ठाकुर अमर बड़वा की याद में आयोजन

उदयपुरJul 15, 2019 / 02:27 am

Pankaj

Ex-servicemen did salute of Thakur Amarchand badava

मेवाड़ के पूर्व प्रधानमंत्री को पूर्व सैनिकों का सलाम

पंकज वैष्णव. उदयपुर . मेवाड़ रियायत के पूर्व प्रधानमंत्री ठाकुर अमरचंद बड़वा की 298वीं जयंती पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार सुबह तोप माता बुर्ज पर पूर्व सैन्य अधिकारियों के सानिध्य में आयोजन हुआ। ‘ठाकुर अमरचंद बड़वा: सेनापति को सैनिक सलामÓ कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने सलाम किया।
मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल एन.के. सिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि कमाण्डेंट चरणजीत सिंह राठौड़, कमाण्डेंट प्रहलादसिंह झाला, मेजर दुर्गा दास, प्रो. रमेशचन्द्र तिवारी, डॉ. राजेन्द्रनाथ पुरोहित थे। अध्यक्षता प्रो. विमल शर्मा ने की। इतिहासकार डॉ. राजेन्द्रनाथ पुरोहित ने ठाकुर बड़वा की निर्मित गढिय़ां, शहर पनाह के संरक्षण का आह्वान किया। संचालन जयकिशन चौबे ने किया। डॉ. अनिल शर्मा ने आभार जताया। इन्द्रसिंह राणावत, विजयेन्द्र सनाढ्य, पंकज सनाढ्य, विनोद याज्ञनिक, राजेन्द्र प्रसाद सनाढ्य, लक्ष्मणप्रसाद दीक्षित, अविनाश खटीक, रवि पुजारी, हरिशंकर पुरोहित, सनतज जोशी, सुरेश तम्बोली, सुरेश बारबर मौजूद थे।
इधर, शाम 7 बजे चेतक व्यापार मण्डल के सानिध्य में हाथीपोल चौराहे पर ठाकुर बड़वा को श्रद्धांजलि दी गई। सिलावट समाज, मुस्लिम समाज, बोहरा समाज, खटीक समाज की भागीदारी रही। रंगोली सजाई गई। मुख्य अतिथि महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, विशिष्ट अतिथि प्रो. विमल शर्मा, अम्बालाल सनाढ्य, सरदार मोहम्मद, हीरालाल पूर्बिया, भगवत सिंह थे। अध्यक्षता अविनाश खटीक ने की।

Home / Udaipur / मेवाड़ के पूर्व प्रधानमंत्री को पूर्व सैनिकों का सलाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो