scriptपुष्प प्रदर्शनी के अन्तिम दिन दिखा उत्साह का माहौल | flower show at fatehasagar pal, udaipur | Patrika News
उदयपुर

पुष्प प्रदर्शनी के अन्तिम दिन दिखा उत्साह का माहौल

पुष्प प्रदर्शनी के अन्तिम दिन दिखा उत्साह का माहौल

उदयपुरJan 04, 2019 / 01:16 pm

Pramod

udaipur hindi news

पुष्प प्रदर्शनी के अन्तिम दिन दिखा उत्साह का माहौल

प्रमोदसोनी/उदयपुर . जिला प्रशासन की ओर से नगर विकास प्रन्यास के सहयोग से फतहसागर पाल पर आयोजित 10 दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का गुरुवार को समापन हुआ। अंतिम दिन शहरवासियों का जबर्दस्त उत्साह देखा गया। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति की सुरक्षा के संदेश के साथ प्रदर्शनी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पक्षी संरक्षण, पेड़-पौधों की देखभाल, स्वच्छता, लोक धरोहर एवं संस्कृति के संरक्षण सहित कई संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया।
प्रदर्शनी के अंतिम दिन सुबह से ही शहरवासियों व पर्यटकों की भीड़ रही। कई स्वयंसेवी संस्थानों की स्टॉल्स पर गमलों की ब्रिक्री की गई। कई लोग रंग-बिरंगे फूलों के गमले साथ ले गए। प्रदर्शनी में एक स्टॉल पर पर्यटकों एवं शहरवासियों को जन्मदिन के अंकों के आधार पर फ्री पौधे बांटे गए। अंतिम दिन कई युवक-युवतियां रंग-बिरंगे फूलों को मोबाइल में कैद करते दिखे, वहीं कइयों ने फूलों के साथ यादगार सेल्फी ली।
प्रन्यास सचिव उज्ज्वल राठौड़ ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान लोगों में प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति खासा रुझान देखा गया। इस दौरान विभिन्न स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में शहरवासी, देशी-विदेशी पर्यटकों ने जीवन में फूलों के महत्व तथा प्रकृति के संरक्षण एवं संवद्र्धन के बारे में जानकारी प्राप्त की। शहरवासियों ने अपनी पसंद के फल एवं फूलदार पौधे खरीदे।

Home / Udaipur / पुष्प प्रदर्शनी के अन्तिम दिन दिखा उत्साह का माहौल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो