scriptvideo : यहां गायों के साथ खेलते हैं ये मजेदार खेल, बछड़़े़े गोद में उठाए भागते हैं ग्‍वाले, पीछे-पीछे दौड़ती हैं गायें | Gau Kreeda At Ghasiyar Shrinathji Temple Udaipur | Patrika News
उदयपुर

video : यहां गायों के साथ खेलते हैं ये मजेदार खेल, बछड़़े़े गोद में उठाए भागते हैं ग्‍वाले, पीछे-पीछे दौड़ती हैं गायें

घसियार में उमड़ा भक्तों का सैलाब

उदयपुरOct 30, 2017 / 01:55 pm

Dhirendra Joshi

ghasiyar
 

उदयपुर . गोगुंदा मार्ग पर शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर घसियार स्थित श्रीनाथजी के मंदिर में रविवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव हुआ। महोत्सव में भाग लेने के लिए शहर से तीन बसों के साथ ही अन्य वाहनों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इधर मंदिर के आसपास के गांवों के लोग भी पहुंचे। महोत्सव का आगाज दोपहर में गोवर्धन पूजा से हुआ।
पूजा के दौरान शृंगारित गायों के साथ सुंदर वेशभूषा में गुर्जर समाज के ग्वाले भी मौजूद थे। मुखियाजी ने करीब 2.30 बजे ठाकुरजी के विग्रह रूप को लेकर बाहर पधारे। पालके को बाहर विराजित कर भोग धराया गया। इसके साथ ही गोवर्धनजी की पूजा शुरू हुई। इसके तहत गोवर्धनजी को कुंकुम, अक्षत, पुष्प, चंदन, वस्त्र आदि भेंट करने के साथ ही आरती उतारी गई। इसके बाद पर्दे में भोग धराया गया। भोग धराने के बाद सभी ग्वाल-बालों और विशिष्टजनों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर लोगों से खचाखच भरा था। ग्वालों के गीतों ने मोहा गोवर्धन पूजा के के दौरान ग्वाले एक राग में गोवर्धनजी के गुण गा रहे थे। दो दलों में बंटे ग्वालों की टीमों एक-एक कर ब्रज भाषा में पंक्तियां दोहरा रहे थे। इसमें गोवर्धनजी की पूजा की पद्धती से लेकर प्रभु श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया जा रहा था। गायों को का रिझाया गोवर्धन पूजा के बाद ग्वालों ने बछड़ों वाली गायों को रिझाया। बछड़ों को गोद में उठाए ग्वाले चल रहे थे। इस दौरान अन्य ग्वाले बछड़ों के समीप पहुंचते तो गाये उनके पीछे दौड़ रही थी। गायों को रिझाने का दौरान शाम करीब पांच बजे तक चलता रहा।
READ MORE: PICS: spain की बुल फाइट से कम नहीं है उदयपुर का ये रोमांचक खेल, देखें तस्वीरें

ghasiyar
शाम को हुए अन्नकूट के दर्शन घसियार में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने दोपहर में गोवर्धन पूजा के दर्शन किए। इसके बाद गायों को रिझाने का आनंद लिया और शाम करीब 5.30 बजे अन्नकूट के दर्शनों का लाभ लिया। मेले का लुत्फ ठाकुरजी के अन्नकूट और गोवर्धन पूजा के दर्शन करने के लिए घसियार सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के बाहर लगी दुकानों पर लोगों ने घरेलू सामान खरीदने के साथ ही विविध व्यंजनों को खाया। शाम को मंदिर में अन्नकूट के दर्शन कर प्रसाद लाभ लिया। नाथद्वारा से पहुंचे सेवक इस अवसर पर मंदिर मंडल नाथद्वारा के मुख्य निष्पादन अधिकारी सत्यनारायण आचार्य, उदयपुर मंदिर के अधिकारी कैलाशचंद्र पुरोहित, सेवादार, गुर्जर समाज के लोग भी मौजूद थे।

Home / Udaipur / video : यहां गायों के साथ खेलते हैं ये मजेदार खेल, बछड़़े़े गोद में उठाए भागते हैं ग्‍वाले, पीछे-पीछे दौड़ती हैं गायें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो