scriptप्रौद्योगिकी परिवर्तनों की झलक मल्टीमीडिया प्रदर्शनी में | Glimpses of technology changes in multimedia exhibition | Patrika News
उदयपुर

प्रौद्योगिकी परिवर्तनों की झलक मल्टीमीडिया प्रदर्शनी में

प्रदर्शनी के चौथे दिन विभिन्न सत्रों का आयोजन

उदयपुरDec 02, 2022 / 01:26 am

Pankaj

प्रौद्योगिकी परिवर्तनों की झलक मल्टीमीडिया प्रदर्शनी में

प्रौद्योगिकी परिवर्तनों की झलक मल्टीमीडिया प्रदर्शनी में

प्रौद्योगिकी से जीवन और समाज में परिवर्तन हो रहे हैं। इनका उपयोग विकास के लिए कर सकते हैं। प्रौद्योगिकी परिवर्तनों की झलक मल्टीमीडिया प्रदर्शनी में दिखती है। यह बात एडीएम सिटी प्रभा गौतम ने कही। वे केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंची थी।
दूसरे सत्र में पंचायत समिति गिर्वा के सहायक विकास अधिकारी जगदीशचंद्र सालवी ने योजनाओं की जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी योगेश शर्मा, महिला व बाल विकास विभाग की महिला परिवेक्षक शारदा बीरवाल, जया बीरवाल मौजूद थी। तीसरे सत्र में कृषि उपनिदेशक माधव सिंह चंपावत ने कृषि योजनाओं की जानकारी दी। प्रदर्शनी में कुर्सी दौड़, पुशअप्स प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तर आदि का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सहायक निदेशक रामेश्वरलाल मीणा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन क्षेत्रीय प्रचार सहायक भारत भार्गव ने किया। खेमराज सोनी ने आभार जताया। आयोजन को लेकर शहर के विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। तीन दिन के दरमियान शहर के तमाम सरकारी और निजी स्कूलों से विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान शिक्षकों ने उन्हें प्रेरित किया, वहीं आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने विस्तार से प्रदर्शनी की जानकारी दी।
आज अंतिम दिन

शुक्रवार को प्रदर्शनी का अंतिम दिन है। प्रदर्शनी शाम 5 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में महिला व बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, जिला अग्रणी बैंक, डाक विभाग, जिला परिषद, सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग, जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग की भागीदारी है। अंतिम दिन भी विशेष आयोजन होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो