scriptउच्च संस्कार बनाते हैं बच्चों को महापुरुष -शिवमुनि | Good manners makes great- Shivamuni | Patrika News
उदयपुर

उच्च संस्कार बनाते हैं बच्चों को महापुरुष -शिवमुनि

2970 बच्चों ने सीखी जीवन जीने की कला ,आजीवन शाकाहार का लिया संकल्प

उदयपुरOct 05, 2018 / 02:47 am

Manish Kumar Joshi

good-manners-makes-great-shivamuni

उच्च संस्कार बनाते है बच्चों को महापुरुष -शिवमुनि

उदयपुर. महाप्रज्ञ विहार स्थित शिवाचार्य समवसरण में शहर के 15 राजकीय एवं निजी विद्यालयों के 2970 विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए डॉ. शिवमुनि ने कहा कि मेरे सामने बैठे समस्त विद्यार्थी आने वाले समय में भारत का भविष्य है। आज का अबोध विद्यार्थी कल का सुबोध नागरिक है और समस्त शिक्षक भविष्य निर्माता हैं। एक विद्यार्थी का निर्माण देश के निर्माण के समान हैं। विद्यालय इंसान को इन्सान बनाने की फैक्ट्री है। इन्सान को जन्म तो मां-बाप देते है परन्तु इन्सानियत का जन्म स्कूल से होता है।

उन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि सुनहरा भविष्य अपनी बाहें फैलाए तुम्हारा इंतजार कर रहा है। बचपन उगते हुए सूरज और खिलती हुई कली के समान है। अभी बच्चों को जीवन की बहुत लम्बी यात्रा तय करनी है। कुछ खुद के सपने तो कुछ माता-पिता के सपनों को पूरा करना हैं। आचार्य ने कहा कि महापुरुष पैदा नहीं होते है, महापुरुष तो बनना पड़ता है। महात्मा गांधी ने बचपन में मोहनलाल कर्मचन्द गांधी के यहंा साधारण बालक के रूप में जन्म लिया था लेकिन अपने कठिन पुरुषार्थ पराक्रम से वह राष्ट्रपिता गांधी बने थे। जन्म तो नरेन्द्र का हुआ, विवेकानन्द तो अपने संस्कार से बनते है। जन्म तो बालक वर्धमान का हुआ था, महावीर तो अपने पराक्रम और पुरुषार्थ से बने थे। आप भी महापुरुष बन सकते है। सही सोच, सही दिशा और उच्च संस्कार आपको भी महापुरुष बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि शाकाहार भोजन मनुष्य का भोजन है। मांसाहार राक्षस करते है। इस अवसर पर सभी बच्चों नेे संकल्प लिया कि हम अंडा-मांस नहीं खाएंगे। कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन नहीं करेंगे। पढ़ाई करते हुए, खाना खाते हुए और सोते हुए टी.वी. नहीं देखेंगे। बच्चों ने योग और ध्यान भी किया।

चातुर्मास मुख्य संयोजक वीरेन्द्र डंागी ने बताया कि इस अवसर पर द स्कालर्स एरिना, श्रीराम स्कूल आयड़, द स्टेनवर्ड, जयदीप सीनियर सैकण्डरी स्कूल, जवाहर जैन स्कूल, आदिनाथ सीनियर सैकण्डरी स्कूल, महावीर विद्या मंदिर स्कूल, शिशु भारती स्कूल, सेन्ट एन्थोनी स्कूल, विट्टी इन्टरनेशनल स्कूल, शिव पब्लिक स्कूल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखेर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, महर्षि दधीचि स्कूल, जागृति सीनियर सैकण्डरी स्कूल आदि स्कूलो के 2970 बच्चे उपस्थित रहे।

Home / Udaipur / उच्च संस्कार बनाते हैं बच्चों को महापुरुष -शिवमुनि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो