scriptराजस्थान के गृहमंत्री ने कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए चेताया कार्यकर्ताओं को, दिए ये कड़े निर्देश.. | Gulabchand Kataria Gives strict instructions to Party Workers Udaipur | Patrika News
उदयपुर

राजस्थान के गृहमंत्री ने कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए चेताया कार्यकर्ताओं को, दिए ये कड़े निर्देश..

गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन को औपरचारिक नहीं बनाने की दी सलाह

उदयपुरDec 11, 2017 / 06:06 pm

Sushil Kumar Singh

Kataria
उदयपुर . गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि सरकार की चार वर्षीय उपलब्धियों को लेकर प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन औपचारिकता भर साबित नहीं होना चाहिए, बल्कि कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी को मजबूती देकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं में पकड़ बनाना रहेगा।
पार्टी कार्यालय में रविवार को भाजपा देहात की बैठक में कटारिया ने कहा कि विधानसभावार मंडल की बैठक कर सम्मेलन की जानकारी से अधिकाधिक कार्यकर्ताओं को अवगत कराना है। बैठक में गृहमंत्री ने मंडल अध्यक्षों से उनके क्षेत्र से आने वाले कार्यकर्ताओं का आंकड़ा भी पूछा। कार्यक्रम की अध्यक्षता देहात भाजपा जिलाध्यक्ष गुणवंतसिंह झाला ने की। बैठक को प्रदेश प्रतिनिधि रोशनलाल जैन, जिला महामंत्री चंद्रगुप्तसिंह चौहान, नरेंद्र मीणा, मावली विधायक दलीचंद पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा के अनुसार जिला उपाध्यक्ष भरतभानू सिंह देवड़ा, भगवतीलाल सेवक, नाथूलाल जैन, प्रधान मुरारीलाल, पुष्कर तेली, अस्मा खां, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, किसान मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चूण्डावत, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष पूरण खटीक सहित अन्य पदाधिकारी बैठक में मौजूद थे।
READ MORE: video: उदयपुर में एक मासूम की जान सांसत में, भडक़े परिजन और छात्र, इस चिकित्‍सालय के खिलाफ कार्रवाई की मांग

इधर, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
उदयपुर. पार्टी कार्यालय में रविवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल कार्यसमिति की बैठक में गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के शासन में कड़ी-दर-कड़ी हुए विकास कार्य और उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अधिकाधिक लोगों को जोडऩे की कार्ययोजना बनाएं। उनका कहना था कि प्रदेश के बाद केंद्र सरकार ने विकास कार्यों की कभी कमी नहीं आने दी। उन्होंने प्रदेश सरकार के शासन में उदयपुर में विकास कार्यों के बारे में भी बताया। कार्यक्रम को शहर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर, यूआईटी चेयरमैन रवीेंद्र श्रीमाली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुंतीलाल जैन, उपमहापौर लोकेश द्विवेदी, शहर जिला महामंत्री प्रेमसिंह शक्तावत, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अलका मूंदड़ा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा ने भी संबोधित किया। संयोजन महामंत्री विष्णु प्रजापति एवं धन्यवाद जेपी जैन ने दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो