scriptउदयपुर में महिलाओं का ये सबसे बड़ा अनूठा मेला दर्ज होगा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ! | Hariyali Amavasya Mela, Hariyali Amavasya Mela At Fatehsagar, Udaipur | Patrika News
उदयपुर

उदयपुर में महिलाओं का ये सबसे बड़ा अनूठा मेला दर्ज होगा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में !

Hariyali Amavasya Mela : विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाएगा निगम, महिला पार्षदों में होगी लहरिया प्रतियोगिता

उदयपुरAug 02, 2019 / 12:55 pm

madhulika singh

Hariyali Amavasya Mela

उदयपुर में महिलाओं का ये सबसे बड़ा अनूठा मेला दर्ज होगा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में !

उदयपुर. Hariyali Amavasya Mela शहर में हरियाली अमावस्या hariyali amavasya mela in udaipur का दो दिवसीय मेला गुरुवार को शुरू हुआ। सुबह रिमझिम के बीच मेले का आगाज हुआ। बारिश बंद होने के बाद मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हुजूम उमडऩे लगा। उन्होंने जमकर मेले का लुत्फ उठाया और आसपास के रमणिक स्थलों का भ्रमण करते हुए मनोरंजन के साधनों का आनन्द उठाया।
हरियाली अमावस्या Hariyali Amavasya के दूसरे दिन महिलाओं का मेला आयोजित होता है। शुक्रवार को सहेलियों की बाड़ी मार्ग पर महिलाओं का मेला भरेगा। इस दौरान मेले में महिलाओं के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। निगम की महिला पार्षदों की लहरिया प्रतियोगिता होगी।
विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाएगा निगम
महापौर चंद्रसिंह कोठारी ने बताया कि हरियाली अमावस्या का मेला पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान रखता है। मेले के दूसरे दिन लगने वाला महिलाओं के मेले में यहां विश्व में सबसे ज्यादा संख्या में महिलाएं एक साथ यही एकत्र होती है। ऐसे में निगम udaipur nagarnigam इस मेले को विश्व रिकॉर्ड के तहत गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड Guiness Book of World Record में दर्ज करवाने के लिए आवेदन करेगा।

Home / Udaipur / उदयपुर में महिलाओं का ये सबसे बड़ा अनूठा मेला दर्ज होगा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में !

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो