scriptगांंवोंं में आज भी कायम है डांडा का रोपण की परंपरा , आज से बहेगी फाल्गुन की बयार , थम जाएंगे मांगलिक कार्य | Holi on 20 march, Holi 2019, Meanr, Udaipur | Patrika News
उदयपुर

गांंवोंं में आज भी कायम है डांडा का रोपण की परंपरा , आज से बहेगी फाल्गुन की बयार , थम जाएंगे मांगलिक कार्य

Holi 2019, Holashtak

उदयपुरFeb 19, 2019 / 01:58 pm

madhulika singh

holi 2019

Holi 2019 mein kab hai date and reason

उमेश मेनारिया/मेनार . होली का डांडा रोपण के साथ ही इस त्यौहार की मस्ती का आगाज हो जाएगा। हालांकि, वक्त के साथ कई परम्पराएं जरूर बदल गयी हैं। गौरतलब है कि होली पर्व पहले महीने भर तक मनाया जाता था। अब महज दो दिन का रह गया है। माघ मास मंगलवार को समाप्त होकर बुधवार से फाल्गुन मास का शुभारंभ होगा।
परंपरानुसार होली से एक माह पूर्व होली का डांडा माघ पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त में रोपा जाएगा। डांडा रोपण के साथ ही शहर-गांवों में फागुन और होली के गीतों की बयार शुरू हो जाएगी। लेकिन, साथ ही मांगलिक कार्यो पर रोक लग जाएगी।
हालांकि, देवालयों और मंदिरों में अबीर गुलाल व फूलों के साथ ठाकुरजी के संग श्रद्धालु होली खेलना आरंभ कर देते हैं। इधर, पूरे माह आज से मंदिरों में भजन कीर्तन कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। पुरातन मान्यतानुसार होली दहन से एक महीने पहले कोई शुभ कार्य एवं विवाह टाल दिए जाते हैं।
होलिका दहन 20 मार्च को

संस्कृत वैद संस्था के पण्डित अम्बालाल शर्मा ने बताया कि दहन से एक महीने पूर्व माघ शुक्ल पूर्णिमा को होली का डांडा रोपा जाता है। इस बार पूर्णिमा तिथि रात 9.25 बजे तक रहेगी। सुबह 11.01 बजे तक श्लेषा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद मघा नक्षत्र शुरू होगा। जो दूसरे दिन 7.59 बजे तक रहेगा। इस बार माघ मास की पूर्णिमा को मंगलवार व माघ नक्षत्र का संयोग शुभ माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि होली रोपण शुभ मुहूर्त दोपहर 3.25 से 4.50 तक रहेगा। इस बार होलिका दहन 20 मार्च को रात में किया जाएगा।

Home / Udaipur / गांंवोंं में आज भी कायम है डांडा का रोपण की परंपरा , आज से बहेगी फाल्गुन की बयार , थम जाएंगे मांगलिक कार्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो