READ MORE: उदयपुर में फर्जी हस्ताक्षर से धोखाधड़ी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार कटारिया ने कहा कि सबका सम्मान करना चाहिए, कभी अह्म नहीं आने दे। समारोह में कटारिया ने कहा कि आज भ्रष्टाचार जिस कदर से बढ़ रहा है वह चिंता का विषय है, उन्होंने कहा कि एक छोटा बच्चा भी हम सफेद कपड़े वालों को देखकर कहता है कि चोर जा रहा है, आज खादी को नीचा गिराया गया है, ऐसे में
नरेन्द्र मोदी ने ही करिश्मा किया है और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए नोटबंदी लाकर बेइमानों को भागने के लिए मजबूर कर दिया।
READ MORE: बांस की खेती करनेवाले किसानों के लिए आई खुशखबर…केंद्र सरकार ने दी ये बड़़ी़ राहत समारोह में स्वागत करते हुए महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने कहा कि वरिष्ठजनों का सम्मान हमारा पहला प्रयास है, इससे पहले हम प्रतिभाओं का सम्मान करते आए है जिनको 1100 रुपए देते थे लेकिन अब वह राशि बढ़ाकर 2100 रुपए कर दी है। समिति अध्यक्ष जगदीश मेनारिया ने बताया कि सम्मान पाने वाले 90 से 105 वर्ष तक के वरिष्ठ नागरिक थे। समारोह में अतिथि कटारिया के अलावा ग्रामीणा विधायक फूलङ्क्षसह मीणा, भाजपा शहर अध्यक्ष दिनेश भट्ट, देहात अध्यक्ष गुणवंत सिंह झाला, भाजपा नेता कुंतीलाल जैन, प्रेमसिंह शक्तावत, उप महापौर लोकेश द्विवेदी व उपायुक्त भोजकुमार थे। इस मौके पर भाजपा नेता प्रमोद सामर, चंचल कुमार अग्रवाल, पार्षद पारस सिंघवी, अतुल चंडालिया, भगवान खारोल, राजेश वैरागी आदि उपस्थित थे।