इन्हें मिली डिग्रियां, किया सम्मानित:दीक्षांत समारोह में कुल 398 छात्रों ने स्नातक की उपाधि प्राप्त की। जिसमें एक पीएचडी छात्रा, दो वर्षीय एमबीए के 303 छात्र, एक वर्षीय एमबीए ग्लोबल सप्लाई चेन मैनेजमेंट और एक वर्षीय एमबीए डिजिटल एंटरप्राइज मैनेजमेंट के 95 छात्र शामिल हुए। सरिता उनियाल को मार्केटिंग में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की डिग्री से सम्मानित किया। शुभम् कुमार जलेवा को ग्लोबल सप्लाई चैन मैनेजमेंट (जीएससीएम) पाठ्यक्रम में एक वर्षीय एमबीए में शैक्षिक प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। अक्षय वर्मा को डिजिटल एंटरप्राइज मैनेजमेंट (डीईएम) कोर्स में एक साल के एमबीए में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। दो वर्षीय एमबीए कोर्स में शैक्षिक प्रदर्शन के लिए चैतन्य पानसरे, देवांशु जैन, सागर यादव और अमरजीत सिंह को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। दो साल के एमबीए (बैच 2021-23) कोर्स के आकाश नांबियार को बेस्ट ऑल राउंड स्टूडेंट घोषित किया गया।