script1609 नमूनों की जांच में, महज 4 पॉजिटिव | In 1609 samples tested, only 4 positive | Patrika News
उदयपुर

1609 नमूनों की जांच में, महज 4 पॉजिटिव

– में गुरुवार को 1609 लोगों की जांच

उदयपुरJun 25, 2021 / 09:28 am

bhuvanesh pandya

1609 नमूनों की जांच में, महज 4 पॉजिटिव

1609 नमूनों की जांच में, महज 4 पॉजिटिव

भुवनेश पंड्या

उदयपुर. जिले में गुरुवार को 1609 लोगों की जांच करने पर केवल 4 लोग संक्रमित मिले। शहर में 3 और गांवों में एक ही मरीज संक्रमित सामने आया है। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि 56137 कुल संक्रमित मरीज थे, जबकि 55328 मरीज डिस्चार्ज हो गए, वहीं 14 लोग होम आइसोलेशन में हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या केवल 63 रही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक 736 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
——-
कोविड.19 प्रभारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि संक्रमित क्षेत्र अरिहंत कॉलोनी रोड न 3, पुरोहितों की मादड़ी इंडस्ट्रीयल एरिया, मेन रोड रामपुरा गिर्वा कोडियत रोड, एम रोड भूपालपुरा, टेकरी से संक्रमित आये हैं। सिटी सर्वे प्रभारी डॉ विकास बामनिया ने बताया कि शहर में 83 चिकित्सा दलों ने 3112 घरों का सर्वे कर 15967 लोगो की हेल्थ स्क्रीनिंग किया गया। ग्रामीण सर्वे प्रभारी डॉ नवीन आर्य के अनुसार विभिन्न ब्लॉक में 2301 चिकित्सा दलों ने 32495 घरों का घर घर सर्वे कर 151382 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई जिसमें 303 आई एल आई के मरीज मिले और मौके पर ही सभी को 244 मेडिसिन दिए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो