scriptगोल मशीन सुनील छेत्री 27 को आएंगे उदयपुर | Indian Goal machine Sunil Chhetri 27 will come to Udaipur | Patrika News
उदयपुर

गोल मशीन सुनील छेत्री 27 को आएंगे उदयपुर

Indian football team captain : भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान एक दिवसीय दौर पर युवा खिलाडिय़ों को देंगे टिप्स, क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद छेत्री अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबालर लियोनल मैसी के साथ दूसरे नम्बर के खिलाड़ी

उदयपुरJul 25, 2019 / 03:19 am

Manish Kumar Joshi

indian-goal-machine-sunil-chhetri-27-will-come-to-udaipur

गोल मशीन सुनील छेत्री 27 को आएंगे उदयपुर

उदयपुर . भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री (sunil chhetri) 27 जुलाई को एक दिवसीय दौरे पर उदयपुर आएंगे। गोल मशीन के रूप में इस दौरान नवोदीत एवं युवाओं खिलाडिय़ा को फुटबॉल के गुर सिखाएंगे।
सुनील छेत्री इस समय भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान हैं। हाल ही में छेत्री ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। छेत्री का जन्म 3 अगस्त 1984 को आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद में हुआ था। छेत्री के माता-पिता नेपाली मूल के हैं। उनके पिता केबी छेत्री भारतीय सेना में अधिकारी है जबकि उनकी माता नेपाल की ओर से महिला फुटबॉल टीम में खेल चुकी है। छेत्री के पिता ने भी सेना की टीम में फुटबॉल खेला था। लिहाजा छेत्री के बारे में यह कहा जाता है कि उनको फुटबॉल विरासत से मिली है।
छेत्री ने अपने पेशेवर फुटबॉल करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में साल 2002 में की थी। तब उन्होंने मोहन बागान से करार किया था। क्लब की ओर से बेहतरीन खेल प्रदर्शन करने वाले छेत्री को 2005 में भारतीय फुटबॉल टीम में जगह मिली। भारतीय फुटबॉल टीम में शामिल होने के बाद सुनील के प्रदर्शन का ग्राफ लगातार बढ़ता रहा। आज वो भारतीय फुटबॉल टीम की पहचान बन चुके है। सुनील ने पिछले साल सोनम भट्टाचार्य से शादी की। सुनील ने हाल ही में संपन्न हुई इंटरकॉन्टिनेंटल कप के फ़ाइनल में कीनिया के खिलाफ दो गोल कर अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबालर लियोनल मैसी (messy) के 64 गोल की बराबरी कर ली।
उन्होंने भारत को 2007, 2009 व 2012 नेहरू कप और 2011 सैफ चैम्पियनशिप दिलाने में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छेत्री 2008 में एएफसी चैलेंज कप जीतने वाली भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों में से एक रहे। छेत्री का नाम अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ प्लेयर ऑफ़ द ईयर पांच बार 2007, 2011, 2013, 2014 और 2017 में रखा गया है।

Home / Udaipur / गोल मशीन सुनील छेत्री 27 को आएंगे उदयपुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो